विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: मॉल में चोरी करते पकड़ा गया लखनऊ कमिश्नरेट का सिपाही, गेट का सायरन बजा तो खुली पोल

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2021 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 01:01 PM (IST)

वर्दी के नशे में चूर सिपाही ने पहले तो रौब में लेने का किया प्रयास लेक‍िन मॉल के कर्मचारियों और ...और पढ़ें

Lucknow के हुसैनगंज स्थित वीमार्ट में खरीदारी के दौरान चुराए कपड़े, निलंबित।
Lucknow के हुसैनगंज स्थित वीमार्ट में खरीदारी के दौरान चुराए कपड़े, निलंबित।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की हरकत से पुलिस महकमे को शर्मसार होना पड़ रहा है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर के महिला फरियादी को गाना सुनाने के बाद अब एक सिपाही चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। हुसैनगंज स्थित वीमार्ट में वर्दी पहनकर खरीदारी करने गए सिपाही को कपड़ा चोरी कर निकलते हुए कर्मचारियों ने पकड़ लिया। आरोपित सिपाही की कर्मचारियों ने जमकर पिटाई कर दी। इंटरनेट मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद उच्चाधिकारी हरकत में आए और सिपाही को निलंबित कर दिया गया।

हुआ यूं कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदेश कुमार खरीदारी के बहाने वीमार्ट में गया था। कुछ देर तक इधर उधर टहलने के बाद वह ट्रायल रूम में चला गया। आरोप है कि आरोपित सिपाही ने तीन शर्ट पहनकर ऊपर से वर्दी पहन ली और बाहर निकलने लगा। इसी बीच गेट पर लगा सायरन बज गया। गार्ड ने सिपाही को रोक लिया। इस दौरान कई कर्मचारी वहां एकत्र हो गए। चेकिंग के दौरान पता चला कि सिपाही कपड़े चोरी कर ले जा रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।  

गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही को निलंबित करने के आदेश दिए गए। इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार बिष्ट के मुताबिक सिपाही और वीमार्ट के कर्मचारियों ने आपस में समझौता कर लिया था। सिपाही ने कपड़े के रुपये जमा कर रशीद कटवा ली थी और वापस चला गया था। सिपाही के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर छानबीन की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।