Mother-Daughter Self Immolation: अमेठी की आत्मदाह पीड़िताओं से मिलने गए कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोका
Mother-Daughter Self Immolation अमेठी की आत्मदाह में झुलसी पीड़ितों को मिलने जा रहे कांग्रसियों को रोका गया।
लखनऊ, जेएनएन। Mother-Daughter Self Immolation: महानगर कांग्रेस और अमेठी से आए नेताओं को अमेठी की आत्मदाह पीड़ितों से मिलने से रोका गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सच सामने नहीं आने देना चाहती है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि अमेठी के स्थानीय प्रशासन व पुलिस से मदद न मिल पाने से जामों थाना अंतर्गत पीड़ित परिवार की दो महिलाओं ने सूबे के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते-लगाते विवश हो गई। कोई सहारा नही मिला तो लोक भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
वर्तमान सरकार से सूबे की आहत कल के प्रकरण से शर्मसार योगी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए कुत्सित षणयंत्र रचकर लोगों का ध्यान भटकाने और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रही है । जबकि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति कभी भी किसी भी राजनैतिक दल के कार्यालय जाकर या विपक्षी नेताओं से मिलकर अपनी बात रखता है और मदद की गुहार करता है। सिविल हॉस्पिटल में पीड़िता को देखने एवं उसकी मदद के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल पीड़िता से मिलने के लिए पहुंचे तो स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़िता से नहीं मिलने दिया गया।