विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में भूमाफिया राम सिंह यादव पर बड़ी कार्रवाई, पुल‍िस ने जब्‍त की 83 करोड़ की संपत्ति

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 08 Oct 2020 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 06:32 AM (IST)

Bhumafia Ram Singh Yadav काली कमाई से अर्जित संपत्ति पर कर रहा था रहीसों जैसे ठाठ। लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय ...और पढ़ें

14 मुकदमें मोहनलालगंज और 11 पीजीआई में थे दर्ज।
14 मुकदमें मोहनलालगंज और 11 पीजीआई में थे दर्ज।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी पुलिस ने चिरैयाबाग पीजीआई निवासी भूमाफिया रामसिंह यादव के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। इसकी 83 करोड़ 16 लाख की संपत्ति जब्त की है। उसके खिलाफ 14 मुकदमें मोहनलालगंज और 11 पीजीआई में पहले से दर्ज थे। जिनमें जमीनों पर कब्जे से लेकर हत्या, लूट, डकैती समेत अन्य अपराध शामिल थे। योगी सरकार की पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। मुख्तार, अतीक, खान मुबारक के बाद माफिया राम सिंह यादव पर कार्रवाई इसकी बानगी है।

रामसिंह की सपा सरकार में अच्छी खासी पैठ थी। काली कमाई से अर्जित संपत्ति के बल पर रामसिंह के रहीसों वाले ठाठ थे। फॉर्च्यूनर समेत अन्य लग्जरी गाडियों से चलता था। लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि अपराधी राम सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। राम सिंह यादव पर आईपीसी की गंभीर धाराओं में 25 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस राम सिंह यादव के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी थी।

जांच में यह पाया गया है कि राम सिंह यादव ने आपराधिक पृष्ठभूमि से संपत्ति बनाई है। पीजीआई पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया था। गुरुवार को पुलिस ने उसके मकान,बैंक खाते,ज़मीन, फॉर्म हाउस,एलडीए प्लाट जब्त कर लिया। इसकी कीमत 83 करोड़ 16 लाख की बताई गई। इससे पहले यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी, अतीक अहमद, खान मुबारक, अजय सिपाही पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने अलीशान बंगलों पर बुल्डोजर चला दिया। अब तक भूमाफियाओं की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।