Move to Jagran APP

गोंडा पुलिस ने पकड़ी गुटखा फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार; 216 किलोग्राम गुटखा सीज

गोंडा में पुलिस ने गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:00 PM (IST)
गोंडा पुलिस ने पकड़ी गुटखा फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार; 216 किलोग्राम गुटखा सीज
गोंडा पुलिस ने पकड़ी गुटखा फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार; 216 किलोग्राम गुटखा सीज

गोंडा, जेएनएन। धानेपुर थाने की पुलिस ने गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से मशीन, सामग्री व रैपर की बरामदगी हुई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपित उन्नाव जबकि एक अन्य रायबरेली का रहने वाला है।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगंज के नाऊनिया फार्म पर गुटखा बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो कुछ लोग भागने लगे। उन्हें पकड़कर उनकी निशानदेही पर 216 किलोग्राम गुटखा, 115 किलोग्राम कटी डली, 50 किलोग्राम तंबाकू, सात बंडल रैपर, दो मशीन, एक रैपर सील करने वाली मशीन बरामद हुई। मौके से स्थानीय थाना क्षेत्र के चिड़ियापुर निवासी बजरंगी, उन्नाव जिले के थाना पुरवा स्थित भाटमऊ निवासी पवन शुक्ल व रायबरेली के किशुनखेड़ा निवासी आशीष कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दधिबल यादव, उप निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक अमरनाथ आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.