अंकल! पापा फांसी लगाने जा रहे हैं उनको बचा लो...रोते हुए बच्चे ने पुलिस से लगाई गुहार
लखनऊ में गश्त पर निकले पुलिस वालों से बच्चे ने लगाई गुहार पत्नी ने विवाद के बाद फांसी लगाने जा रहा था पिता।
लखनऊ, जेएनएन। अंकल मम्मी से लड़ाई के बाद पापा फांसी लगाने जा रहे है। घर के बाहर खड़े एक बच्चे के मुंह से यह सुनकर उधर से गश्त पर गुजर रहे सिपाही सन्न रह गए। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो एक युवक फांसी का फंदा बनाकर लटकने जा रहा था। एक सिपाही ने युवक को नीचे से ऊपर उठा दिया और इसी बीच दूसरे सिपाही ने रसोई घर में रखे चाकू से फंदा काटा। उसके बाद राम मनोहर लोहिया अपस्तपाल ले गए। जहां डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया। गाजीपुर इंस्पेक्टर के मुताबिक
इन्दिरा नगर ए-ब्लॉक निवासी गणेश कुमार ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। इसीबीच उधर से पॉलीगन बाइक से शनिवार दोपहर गश्त कर रहे सिपाही मनोज कुमार पांडेय और भारत को गणेश कुमार का बेटा रोता बच्चा नजर आया। उसकी जानकारी पर दोनों ने गणेश कुमार को बचाया। गणेश ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते कदम उठाया। पत्नी बार-बार विवाद के बाद पुलिस से शिकायत कर फंसाने की धमकी दे रही थी। दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
इनामी लुटेरा गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
काकोरी पुलिस ने लूट के सामान के साथ 10 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार के किया है। पकड़ा गया लुटेरा रहीमनगर निवासी दिनेश कुमार रस्तोगी है। उसके साथी पवन कुमार को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। दिनेश के6 कब्जे से लुटे गये मंगलसूत्र के साथ तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। एक जुलाई को दुबग्गा के बरावन खुर्द गांव निवासी महिला घर जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र व सोने की चेन लूट की थी। इस मामले में ही पुलिस ने पूर्व में पवन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दिनेश फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश पर पूर्व से कई मामलों में वांछित था।