विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: बहराइच में लव जिहाद का शिकार युवती को पुलिस ने थाने से भगाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मुकदमा

By Rafiya NazEdited By:
Published: Wed, 19 May 2021 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 02:14 PM (IST)

महाराजगंज जिले के संपतिहा थाना क्षेत्र की युवती लव जिहाद का शिकार होकर युवक के साथ बहराइच पहुंची जहां युवक ...और पढ़ें

बहराइच में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।
बहराइच में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।

बहराइच, जेएनएन। लव जेहाद पर कठोर कार्रवाई का कानून बनाए जाने के बाद भी लव जिहाद का मामला नहीं थम रहा है। महाराजगंज जिले के संपतिहा थाना क्षेत्र की युवती लव जिहाद का शिकार होकर युवक के साथ बहराइच पहुंची, जहां युवक के विशेष समुदाय का होने का उसे पता चला। युवती के विरोध जताने पर उसकी पिटाई कर जानमाल की धमकी दी गई। शिकायत करने गई युवती को पुलिसकर्मियों ने थाने से भगा दिया। युवती का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर लिया।

बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सरकाही निवासी सतनशाह ने कथित तौर पर धर्म बदलकर तीन माह पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि शाह ने हिंदू बनकर कर प्रेम किया और स्वयं को ब्राह्मण बता कर शादी की। घर पहुंचने के बाद युवती को पता चला कि पति बना युवक विशेष समुदाय का है तो उसने विरोध किया। इस पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

नशीली गोलियां खिलाकर उसका जबरन यौन शोषण किया जाने लगा। विरोध करने पर युवक और उसके सहयोगी बंधक बनाकर पीटते। जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। आरोप है कि किसी तरह थाने पहुंची पीड़िता ने जब इंसाफ की मांग की तो थाने में मौजूद दारोगा ने गंदी-गंदी गालियां देकर भगा दिया। पुलिस का रवैया देख युवती ने ग्रामीणों से मदद की मांग की।

आरोप है कि उसकी हत्या की लगातार धमकी दी जा रही है। मंगलवार देर शाम युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी होने लगी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष ने आरोपित सतनशाह खान के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने, मारपीट व कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।