सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पीएनबी का वॉकाथान
लखनऊ जेएनएन। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अंचल कार्यालय द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतग
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:32 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:32 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अंचल कार्यालय द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत वॉकाथान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक स्वरूप साहा एवं महाप्रबंधक संजय गुप्ता के नेतृत्व में बैंक के स्टाफ द्वारा वॉकाथान किया गया। वॉकाथान अंचल कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लोहिया अस्पताल, पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए परिसर में समाप्त हुई।
अंचल कार्यालय परिसर में उपस्थित स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक स्वरूप कुमार साहा ने कहा कि देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें