पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में जय मां विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह के काम का सराहा, महिलाओं का समूह कर रहा बड़ा काम
Mann Ki Baat: 'मन की बात' का 138वां एपिसोड 27 सितंबर 2026 को प्रसारित हुआ।

प्रतापगढ़ के जय मां विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह- नीतू मिश्रा
HighLights
जय मां विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह की नीतू मिश्रा ने प्रधानमंत्री को ज्ञापित किया धन्यवाद
कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में शुरु किया था आंवला के उत्पादों पर काम
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में प्रतापगढ़ के जय मां विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह के काम को जमकर सराहा। प्रधानमंत्री ने देश की अन्य महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को इनसे प्रेरणा लेने की सलाह भी दी।
जय मां विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह की नीतू मिश्रा ने बताया कि हमारे समूह का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सबको काफी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि हमने यह ग्रुप कोविड के समय शुरू किया था। लॉकडाउन के दौरान जब हम सब घर लौट आए थे और करने के लिए कुछ नहीं था, तो हमने 2021 में यह ग्रुप बनाया। मेरे अलावा, दस और महिलाएं हमारे साथ काम करती हैं।
हमारा मकसद न सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने गांव की सभी महिलाओं के लिए रोजगार के अच्छे मौके उपलब्ध कराना था। हम आंवला जूस, आंवला अमृत और मसालेदार आंवला कैंडी जैसे उत्पाद बनाते हैं। इस काम में हमारे सामने काफी चुनौतियां थीं तो हमने शुगर-फ्री आंवला उत्पाद बनाना शुरू किया। आज, आंवला मुरब्बा हो या कैंडी, सब कुछ बिना चीनी के बनाया जाता है। इसकी जगह हम स्टीविया की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे ग्रुप की तारीफ की तो हम सबको सुनकर बहुत अच्छा लगा, मैं बहुत खुश थी। हमें लगा कि हमारी कई वर्ष की मेहनत आखिरकार रंग ला रही है। अगर हमें भारत सरकार से ऐसा ही सहयोग मिलता रहा, तो यकीन है कि एक दिन हम न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे।

'मन की बात' के 138वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग से जुड़ी लगभग 100 इकाइयां चल रही हैं और इस सेक्टर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। यह बड़ा अच्छा संकेत है।
जय मां विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका से जुड़ा एक सक्रिय स्वयं सहायता समूह है। इसका कार्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, वित्तीय सहायता प्रदान करना और सामाजिक विकास के कार्यों से जोड़ना। यह समूह उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण व महिला कल्याण योजनाओं के अंतर्गत संचालित समूहों में से एक है।
Pratapgarh's famous Amla is creating new opportunities for farmers and women working in Self-Help Groups.#MannKiBaat pic.twitter.com/iVggcTUp5q
— PMO India (@PMOIndia) September 27, 2026
