लखनऊ में बूथ स्तर तक सुनी गई ‘मन की बात’: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व ब्रजेश पाठक ने किया आत्मसात
PM Modi Mann Ki Baat 132nd Episode: भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी के कार्यक्रम को सुना।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य -----------डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
HighLights
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैंप कार्यालय में सुना और आत्मसात करने का मन बनाया
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वां संस्करण को देश और प्रदेश में बूथ स्तर तक सुना गया।
रविवार को राजधानी लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैंप कार्यालय और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना।
लखनऊ में पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी विश्वास था। कैंट से लेकर बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र तक भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी कार्यक्रम को सुना।
केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ में कैम्प कार्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। केशव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वाराणसी में रिकॉर्ड पौधारोपण, ‘ज्ञान भारतम’ पहल और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे अनेक प्रेरक प्रयासों का उल्लेख करते हुए देशवासियों से एकजुट, जागरूक रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। वहां एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया Guinness World Record बना। इसकी सबसे खात बात ये रही कि इसमें हजारों लोग एक साथ जुड़े। छात्र, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग अलग संस्थाएं, सबने मिलकर इस काम को संभव बनाया। इसी तरह नागालैंड के चिजामी गांव से भी एक बहुत प्रेरक प्रयास सामने आया है।
‘मन की बात’ को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के कार्यक्रम से देशवासियों में साहस भरा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आम जनमानस में एक सकारात्मक लहर गई, जो भी संकट है उससे देश शीघ्र उभर आएगा।
वाराणसी में रिकार्ड 2.51 लाख पौधे लगाने को सराहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के संस्करण में काशी में एक घंटे में 2.51 लाख पौधे लगाने के रिकार्ड को सराहा। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि लोग एक साथ मिल जाएं तो हर कार्य संभव है। इस कार्य में हजारों लोग जुड़े। बच्चे, युवा, महिलाएं, सामाजिक संगठन, सुरक्षा कर्मी आदि ने इसे भागीदारी कर संकल्प पूरा किया। पीएम ने ऐसा ही प्रयास एक पेड़ मां के नाम में देश भर में करोड़ों पौधे लगाने के संकल्प को बताया।
काशी में एक मार्च को गंगा पार डोमरी व सूजाबाद में 2.51 लाख पौधे लगाए गए। शहरी सीमा में एक घंटे में पौधे लगाने का यह रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज हो गया। प्रत्येक सेक्टर में लगभग 4,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इनमें शीशम, अर्जुन, सागौन और बांस जैसी 27 देशी प्रजातियों के साथ-साथ आम, अमरूद जैसे फलदार वृक्षों और अश्वगंधा, शतावरी व गिलोय जैसी औषधियों को प्राथमिकता दी गई है।
लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा संबोधित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 29, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वाराणसी में रिकॉर्ड पौधारोपण, ‘ज्ञान भारतम’ पहल और अंतर्राष्ट्रीय… pic.twitter.com/DS1kGG6j3H
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के '#MannKiBaat' कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup ने लखनऊ में कैंट मंडल 01 के बूथ संख्या 162 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। pic.twitter.com/1brWCu0sqf
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) March 29, 2026
