Move to Jagran APP

Commonwealth Games 2022: रजत और कांस्य पदक जीत यूपी का मान बढ़ाने वाले आठ पदकवीरों पर होगी धनवर्षा

उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार Commonwealth Games 2022 में यूपी के 13 ख‍िलाड़‍ियों को सम्‍मान‍ित करेगी। रजत पाने वाले को 75 व कांस्य पदक पाने वाले को 50 लाख रुपये द‍िए जाएंगे। वहीं पदक जीतने वालों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी भी दी जाएगी।

By Prabhapunj MishraEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 07:40 AM (IST)
Commonwealth Games 2022: रजत और कांस्य पदक जीत यूपी का मान बढ़ाने वाले आठ पदकवीरों पर होगी धनवर्षा
Commonwealth Games 2022: कामनवेल्थ गेम्स 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर यूपी का मान बढ़ाने वाले आठ पदकवीर होंगे सम्‍मान‍ित (ट्विटर)

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Commonwealth Games 2022 उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार कामनवेल्थ गेम्स 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर यूपी का मान बढ़ाने वाले आठ पदकवीरों को सम्मानित करेगी।

loksabha election banner

आठ ख‍िलाड़‍ियों को म‍िलेगी राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी

  • रजत पदक (Silver medal) पाने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक (Bronze medal) विजेता को 50 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
  • चार खिलाड़ियों को रजत पदक (Silver medal) व चार खिलाड़ियों को कांस्य पदक (Bronze medal) मिले हैं। इन आठ खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी भी दी जाएगी।
  • यूपी से कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने 13 खिलाड़ी भेजे गए थे। ऐसे में बाकी पांच खिलाड़ियों को भागीदारी राशि के तौर पर पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। कामनवेल्थ गेम्स 2022 में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीता है।
  • रजत पदक (Silver medal) जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य मेरठ की दिप्ति शर्मा और बिजनौर की मेघना सिंह व रजत पदक ही जीतने वाली भारतीय पुरुष हाकी टीम के खिलाड़ी वाराणसी के ललित उपाध्याय को भी 75-75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • वाराणसी के जूडो खिलाड़ी विजय कुमार यादव, मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान, मेरठ की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी व महिला हाकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया ने देश के लिए कांस्य पदक (Bronze medal) जीतकर मान बढ़ाया है। इन्हें 50-50 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
  • कामनवेल्थ गेम्स 2022 में प्रतिभाग करने वाले जिन पांच खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे उनमें डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी सीमा पूनिया, वाराणसी की भारोत्तोलक पूनम यादव व पूर्णिमा यादव, जौनपुर के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव और संभल की हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता यादव शामिल हैं।

यूपी सरकार लगातार खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए 1.50 लाख मानदेय पर 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बतौर प्रशिक्षक रखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.