Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव, कर्मचारियों को पीटा; पुलिस के सामने की फायरिंग

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 08:50 AM (IST)

    लखनऊ के मोहान रोड स्थित आरपीआर पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर 10 से 12 दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। असलहों से लैस दबंगों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पुलिस के सामने हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    Hero Image
    पेट्रोल पंप पर दबंग ने कर्मचारी को दौड़ाकर पीटा, पुलिस के सामने फायरिंग की

    संवाद सूत्र, लखनऊ। सिगरेट पीने से मना करने मोहान रोड पर आरपीआर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात 10 से 12 दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। असलहों से लैस दबंगों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। असलहा तान कर जान से मारने की धमकी दी और फिर पुलिस के सामने हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। शनिवार रात पुलिस ने हमले के एक आरोपित को पकड़कर स्कार्पियो कार बरामद कर ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। कर्मचारी मिलन अर्कवंशी के मुताबिक पेट्रोल रात वह और कुछ अन्य कर्मी ड्यूटी पर थे। दो बाइकों पर सवार छह युवक पंप पर पहुंचे। सभी नशे में थे। एक बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा। इस बीच उसमें से एक ने सिगरेट जलाई और पीने लगा।

    सिगरेट पीने से मना करने पर सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर धमकाते हुए सभी चले गए। करीब एक घंटे बाद स्कार्पियो और वैगनआर कार से सवार असलहों से लैस 10-12 लोग पहुंचे। इसमें छह लड़के वह भी थे जो पेट्रोल डलाने आए थे।

    गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। कर्मचारी बचाव में दौड़े तो उन्हें भी पीटा। भागे तो दौड़ाकर पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा तान दिया। पंप और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। एक कर्मचारी भागकर केबिन में पहुंचा उसने अंदर से बंद कर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

    हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। सभी हमलावर फुटेज में दिख रहे थे। पुलिस को फुटेज दी गई। इसके बाद घटना की जानकारी पंप संचालक रोहित जायसवाल को दी गई। वह भी पहुंच गए। उन्होंने पारा थाने में तहरीर दी।

    इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसी फुटेज से उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

    सामने असलहा लिए पुलिस के सामने भागे हमलावर

    पंप पर मारपीट चल रही थी। इस बीच पुलिस की जीप सायरन बजाते हुए पहुंची। हमलावर पुलिस को देखकर असलहा लिए हुए भागने लगे। इसके बाद भी पुलिस मौके से किसी को पकड़ तक नहीं सकी थी। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। शनिवार रात पुलिस ने हमलावरों में मलिहाबाद के तिलसुवा के रहने वाले हर्षित यादव को पकड़ा।

    न बंद करते पेट्रोल की सप्लाई तो हमलावर कर सके थे आगजनी

    मिलन अर्कवंशी ने बताया कि हमलावर मारपीट के दौरान नाजिल पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से एक कर्मचारी ने भागकर नाजिल में पेट्रोल की सप्लाई बंद कर दी। अगर सप्लाई बंद न की जाती तो नाजिल से पेट्रोल चालू कर हमलावर आगजनी भी कर सकते थे।

    इसे भी पढ़ें: यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों को किया निलंबित

    इसे भी पढ़ें: बसपा में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज, क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने दिए एक्शन के संकेत