विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाय कर्मियों का नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Thu, 29 Oct 2020 01:23 AM (IST)

लखनऊ जेएनएन। प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को निकाय कर्मचारियों ने लालबाग नगर निगम मुख्याल

निकाय कर्मियों का नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन
निकाय कर्मियों का नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को निकाय कर्मचारियों ने लालबाग नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, कर्मचारी नेता वीपी मिश्र, कैसर रजा व गोमती त्रिवेदी ने बताया कि कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और जलकल कर्मचारियों की मांगों को लेकर ही यह आंदोलन चल रहा है।

उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को अपने प्रथम चरण के आंदोलन के बाद बुधवार को द्वितीय चरण का आंदोलन किया गया। उन्होंने बताया कि महासंघ ने अपने प्रांतीय अधिवेशन सात और आठ नवंबर 2019 को नगर विकास मंत्री को तीस सूत्रीय माग पत्र देकर समस्याओं के समाधान कराने की मांग की थी, लेकिन आज तक लंबित समस्याओं को लेकर नगर विकास विभाग की तरफ से कोई बैठक नहीं बुलाई गई। बीस फरवरी 2019 को हुई वार्ता पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया, जबकि अपर मुख्य सचिव कार्मिक की तरफ से एक मार्च 2019 की बैठक में नगर विकास विभाग को निर्देशित भी किया गया था कि वह लंबित मांगों का समाधान करें। रक्षा मंत्री ने भी पांच सितंबर 2019 को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समाधान कराने को कहा था। महासंघ ने भी समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को भी पत्र भेजा था। प्रधानमंत्री कार्यालय से 29 अगस्त 2020 को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान न होने पर इंडियन पब्लिक सíवस इंपलाइज फेडरेशन आल इंडिया के बैनर पर बीती 14 अक्टूबर को स्थानीय निकाय का कर्मचारी देश व्यापी आंदोलन में भागीदारी कर अग्रिम आंदोलन की चेतावनी दी थी।