राजधानी में रोज हो रहा छह Cyber fraud, जालसाजी में बड़े बिल्डर भी शामिल Lucknow News
लखनऊ में महीनेभर में औसतन 100 से 150 मामले दर्ज करती है पुलिस। आधे से अधिक मामलों में आरोपित नहीं पकड़े जाते।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में रोजाना चार से पांच धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो रहे हैं। महीनेभर में यह संख्या 100 से 150 तक पहुंच जा रही है, लेकिन अधिसंख्य मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ठग आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं, लेकिन आधे से अधिक मुकदमों के आरोपित गिरफ्तार नहीं हो पाती है। इन मामलों में पुलिस की कार्रवाई सिर्फ मुकदमे तक ही सीमित रहती है।
चल रहा ऑपरेशन 420
ठगों के खिलाफ एसएसपी के निर्देशन में ऑपरेशन 420 चलाया जा रहा है। इससे लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों पर शिकंजा कसने का दावा किया जा रहा है। इन ऑपरेशन में जिन लोगों पर दो से तीन जालसाजी के मामले दर्ज हैं, उन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। साथ ही उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोलने का दावा किया जा रहा है।
साइबर सेल में रोजाना औसतन छह मामले ठगी के आ रहे हैं। कई बड़े बिल्डरों पर भी ठगी का आरोप है। इनके खिलाफ जालसाजी के कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन फिर भी वह खुलेआम घूम रहे हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जालसाजों को चिह्नित करके कार्रवाई के लिए ही ऑपरेशन 420 चलाया जा रहा है, जो भी जालसाजी के मामले दर्ज हैं, उनकी मॉनीटरिंंग ग की जा रही है। सभी बड़े मामलों में कार्रवाई होगी और गैंगस्टर के साथ हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।