Move to Jagran APP

विमानों की लेट लतीफी से यात्री परेशान, घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय भी प्रभावित

शनिवार को भी करीब दो दर्जन विमान समय से देरी से आए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू ही नहीं अंतरराष्ट्रीय विमान भी देरी से आए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:01 AM (IST)
विमानों की लेट लतीफी से यात्री परेशान, घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय भी प्रभावित
विमानों की लेट लतीफी से यात्री परेशान, घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय भी प्रभावित

लखनऊ, जेएनएन। बेंगलूर एयरपोर्ट पर घना कोहरा और दिल्ली सहित कई रूटों पर देरी के चलते लखनऊ आने वाले विमान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को भी करीब दो दर्जन विमान समय से देरी से आए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू ही नहीं अंतरराष्ट्रीय विमान भी देरी से आए। सिंगापुर से लखनऊ आ रहा इंडिगो का विमान 6ई-576 करीब ढाई घंटे देरी से आयी। जबकि देहरादून से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6ई-588 भी 30 मिनट, लखनऊ-कोलकाता का इंडिगो का विमान 6ई-244 भी 20 मिनट, बेंगलूर से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6ई-163 ढाई घंटे, लखनऊ से बेंगलूर का विमान 6ई-325 यहां से डेढ़ घंटे की देरी से उड़ान भर सका। 

prime article banner

यह विमान भी प्रभावित

# दिल्ली से लखनऊ 

  • इंडिगो (6ई-423) एक घंटा
  • इंडिगो (6ई-447) 1:15 घंटा
  • इंडिगो (6ई-114) 3:05 घंटा
  • इंडिगो (6ई-812) 52 मिनट
  • गो एयर (जी8-188) 1:10 घंटा
  • विस्तारा(यूके-835) 3:48 घंटा
  • जेट एयरवेज (9डब्लू-856) 1:15 घंटा

# दिल्ली जाने  वाली

  • विस्तारा (यूके-812) 30 मिनट
  • इंडिगो (6ई-174) 1:15 घंटा
  • इंडिगो (6ई-634) 1:40 घंटा
  • इंडिगो (6ई-528) 1:12 घंटा
  • जेट एयरवेज (9डब्लू-915) 49 मिनट

# लखनऊ से मुंबई 

  • एयर इंडिया (एआइ-626) 35 मिनट
  • इंडिगो (6ई-678) 4:15 घंटा

# मुंबई से लखनऊ 

  • गो एयर (जी8-497) 39 मिनट
  • इंडिगो (6ई-342) 1 घंटा
  • एयर इंडिया (एआइ-625) 32 मिनट

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.