Move to Jagran APP

रोडवेज की अतिरिक्त सेवाएं भी फुल, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़। महिला पिंक सेवा में भी नहीं मिली सीटें।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 08:41 AM (IST)
रोडवेज की अतिरिक्त सेवाएं भी फुल, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
रोडवेज की अतिरिक्त सेवाएं भी फुल, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के तीनों बस स्टेशनों पर रविवार शाम होते ही यात्रियों की भारी भीड़ उमडऩे लगी। देर रात तक यात्रियों का हुजूम लग्जरी सेवाओं की तलाश करता दिखा। दिल्ली और आगरा की हाई-एंड-सेवाओं के सबसे ज्यादा संचालन के कारण आलमबाग बस टर्मिनल पर भारी भीड़ रही। देर रात तक आरएम, एआरएम समेत सभी अधिकारी कैंप करते नजर आए।

loksabha election banner

कैसरबाग बस स्टेशन पर बरेली और दिल्ली की ओर जा रहे यात्रियों की भीड़ नजर आई। अब तक दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली 59 हाई-एंड-सेवाओं को लगाया जा चुका है। लगाई गईं अतिरिक्त बसें फुल रहीं। सीट पाने को लेकर रात तक मारामारी जारी रही। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग, प्रशांत दीक्षित आदि अधिकारी बस सेवाओं के समयबद्ध संचालन में लगे रहे।

महिला पिंक सेवा में भी नहीं मिली जगह 

महिला सेवा पिंक की रविवार साढ़े सात बजे, साढ़े दस बजे और रात ग्यारह पचास बजे छूटने वाली सभी सेवाओं में जगह नहीं मिली। सभी सीटें आरक्षित थीं।

साधारण बसें भी रहीं ठसाठस

लग्जरी सेवाएं ही नहीं रोडवेज की साधारण बसों में भी क्षमता से अधिक सवारियां दिखीं। चारबाग और कैसरबाग बस स्टेशन से अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया गया, लेकिन आलमबाग बस टर्मिनल पर यात्रियों ने मजबूरी में ही साधारण सेवाओं का चयन किया। सभी लग्जरी सेवाएं फुल रहीं।

क्या कहते हैं अफसर ?

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस का कहना है कि महिला सेवा पिंक बस में जगह तक नहीं रही। 59 सेवाओं का अतिरिक्त संचालन किया गया। रात के बाद साधारण सेवाओं की ओर यात्रियों का रुख हुआ। लगातार बसें उपलब्ध कराई गईं। कल अपराह्न तक यही हालत रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.