Move to Jagran APP

BJP नेता के घर पार्टी कार्यकर्ता का लटकता मिला शव, राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कुश्‍ती में जीत चुका था मेडल Lucknow News

लोकसभा चुनाव के दौरान मृृृृतक की हुई भाजपा नेता रुखसाना नकवी से मुलाकात।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 07:38 PM (IST)
BJP नेता के घर पार्टी कार्यकर्ता का लटकता मिला शव, राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कुश्‍ती में जीत चुका था मेडल Lucknow News
BJP नेता के घर पार्टी कार्यकर्ता का लटकता मिला शव, राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कुश्‍ती में जीत चुका था मेडल Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में रविवार को भाजपा नेता रुखसाना नकवी के घर पार्टी कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला। मृतक कुश्ती का राष्‍ट्रीय स्‍तर का पहलवान था और भाजपा नेता के साथ पार्टी की सदस्‍यता का काम भी देखता था। कमरे का काफी देर तक दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर सभी अंदर घुसे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 
मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरफराजगंज का मामला है। यहां की निवासी भाजपा नेता रुखसाना नकवी के घर पर कार्यकर्ता रेशम सिंह (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उसकी अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह पार्टी की सदस्‍यता का काम देखने लगा। मृतक का भाजपा नेता के घर आना जाना था। रविवार सुबह कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसपर दरवाजा तोड़कर सभी अंदर घुसे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

 

कुश्ती का राष्‍ट्रीय स्‍तर का था पहलवान 

मृतक रेशम हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के कुकुही का रहने वाला था। परिवार में पिता राम सिंह, ताऊ रंजीत सिंह हैं। उन्‍होंने बताया कि कुश्ती का राष्‍ट्रीय स्‍तर का पहलवान था। करीब दो माह पूर्व नेपाल में गोल्ड मेडल जीतकर आया था। इंस्‍पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

शनिवार रात 10 बजे दोस्त के साथ पहुंचा था भाजपा नेता के घर 
सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक रुखसाना नकवी ने पूछताछ के दौरान बताया कि इसी वर्ष फरवरी में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी मुलाकात रेशम सिंह से हुई थी। रेशम सिंह का उनके यहां आना-जाना था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात रेशम अपने दोस्त वारिश गाजी के साथ उनके घर पहुंचा था। नशे की हालत में था। गाजी उसे छोड़कर चला गया। वह बाहर के कमरे में सोया था। 

सुबह फंदे पर लटका मिला शव 
रुखसाना ने बताया कि सुबह काफी देर तक अंदर की ओर से खुलने वाला दरवाजा खटखटाती रहीं। उत्तर न मिलने पर पड़ोसी विजय को बुलाया। शटर खोलकर कमरे में पहुंची तो चादर के सहारे पंखे से रेशम सिंह का शव फंदे पर लटका था। तत्काल पुलिस और रेशम सिंह के परिवारीजनों को सूचना दी। सीओ चौक, इंस्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को फोन किया तो रेशम के पिता राम सिंह ने कहा कि उनके आने पर ही शव उतारा जाएगा। परिवारीजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.