चार से अधिक बच्चे वालों को नही मिले सरकारी सुविधा : साध्वी प्राची
तेजतर्रार हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने चार से अधिक बच्चे पैदा करने वाले को सभी सरकारी सुविधा से वंचित करने की मांग की है। साध्वी प्राची ने कल लखीमपुर खीरी जाकर बरेली में शहीद दारोगा के परिवार के लोगों से भेंट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया
लखनऊ। तेजतर्रार हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने चार से अधिक बच्चे पैदा करने वाले को सभी सरकारी सुविधा से वंचित करने की मांग की है। साध्वी प्राची ने कल लखीमपुर खीरी जाकर बरेली में शहीद दारोगा के परिवार के लोगों से भेंट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया था।
साध्वी प्राची ने सिर्फ जैन और सिख को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने की मांग की है। साध्वी प्राची ने देश में बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर उन्होंने कहा पिछली केंद्र सरकार ने जनगणना के आंकड़ों को आमजन से छिपाए रखा। केंद्र में भाजपा की सरकार आने पर आंकड़ों को सार्वजनिक किया गया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सिख और जैन समुदाय अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल हैं। सही मायने में इन्हें ही अल्पसंख्यक वर्ग का दर्जा दिया जाना चाहिए। देश में मुसलमानों को अब अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं मिलना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में चार से अधिक बच्चे पैदा करने वाले की सरकारी सुविधाएं बंद कर देनी चाहिए। कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
दारोगा मनोज मिश्र के बारे में कहा कि दारोगा हत्याकांड प्रशासन की मिलीभगत से कराया गया है। इस प्रकरण में बरेली के एसएसपी धर्मवीर यादव की लापरवाही इसमें खुलकर सामने आई है।