Move to Jagran APP

बहराइच में बाघ ने गाय को बनाया निवाला, नेपाली हाथियों के उत्‍पात से ग्रामीणों में दहशत

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज अंतर्गत जमुनिहा गाव में बीती रात लगभग 2 बजे नेपाली हाथियों के समूह ने किसानों की धान की फसलों पर जमकर कहर बरपाया। बाघ की दहाड़ सुनकर परिवारजन जागे। परिवारजनों की सूचना पर जूते ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:28 PM (IST)
बहराइच में बाघ ने गाय को बनाया निवाला, नेपाली हाथियों के उत्‍पात से ग्रामीणों में दहशत
नेपाली हाथियों ने ग्राम प्रधान सहित कई किसानों की फसल की चौपट।

बहराइच, जेएनएन। कतर्निया वन्य जीव प्रभाग में बाघ में गांव में घुसकर गाय को निवाला बना लिया। बीती रात हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के अंतर्गत बीती रात लगभग 12 बजे जमुनिहा गांव निवासी श्रीराम पुत्र प्रभु की गाय घर के अहाते में बंधी थी। तभी जंगल से निकलकर आये बाघ ने उसपर हमला बोल दिया। उसे दबोचकर जंगल की ओर ले गया। बाघ की दहाड़ सुनकर परिवारजन जागे। परिवारजनों की सूचना पर जूते ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस पास के लोग भी जगे और समूह वनाकर हांका लगाया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर चला गया। गाय का शव जंगल के किनारे छत विछत अवस्था में पाया गया। आज सुबह परिवारजनों ने घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दी है। वनकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

prime article banner

नेपाली हाथियों का तांडव फसलों पर बरपाया कहर

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज अंतर्गत जमुनिहा गाव में बीती रात लगभग 2 बजे नेपाली हाथियों के समूह ने किसानों की धान की फसलों पर जमकर कहर बरपाया। ग्राम प्रधान हुकुम सिंह की धान की लगभग 4 बीघा और छोटकन्ना कि 2 बीघा धान की फसल हाथियों ने चट कर दी। बीते 15 दिनों से हाथियों द्वारा किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है लेकिन अबतक वन विभाग ने फसलों की सुरक्षा के कोई इंतजाम किए है। ज्ञात हो कि नेपाली हाथियों ने पिछले कई दिनों से किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचा रखा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.