यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पलिया में मासूम की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
लखनऊ। पलिया कला (लखीमपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम अतरिया में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

लखनऊ। पलिया कला (लखीमपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम अतरिया में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर से चंद कदम की दूरी पर गन्ने के खेत में मिली। परिजनों ने घर के समीप स्थित मंदिर के पुजारी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की पुजारी और आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ जारी है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
