Move to Jagran APP

पद्मश्री रामसरन वर्मा ने CM योगी आदित्यनाथ से साझा की खेती की तकनीक, यादगार बनी 15 मिनट की मुलाकात

बाराबंकी के पद्मश्री रामसरन वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर फोटो साझा कर दिया धन्यवाद जताया आभार। पद्मश्री के आमंत्रण पर कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद दौलतपुर आने का दिया आश्वासन। मुख्यमंत्री को खेत में तैयार केला की घार भेंट की।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:56 AM (IST)
पद्मश्री रामसरन वर्मा ने CM योगी आदित्यनाथ से साझा की खेती की तकनीक, यादगार बनी 15 मिनट की मुलाकात
मुख्यमंत्री से 15 मिनट की मुलाकात में नवीन तकनीक, सहफसली व लाभकारी खेती सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बाराबंकी, जेएनएन। पद्मश्री रामसरन वर्मा ने बुधवार को अपने खेत में तैयार केला की घार बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान रामसरन ने उनसे केला की जी-9 प्रजाति के साथ ही आलू, टमाटर और मेंथा सहित विभिन्न फसलों की खेती की नवीन तकनीक पर चर्चा की।

loksabha election banner

पद्मश्री ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि केले की खेती किसानों की समृद्धि और प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। रामसरन ने उनको अपने कृषि फार्म पर आने का आमंत्रण दिया तो मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण थमने पर आने का आश्वासन भी दिया। भेंटवार्ता के बाद मुख्यमंत्री ने रामसरन वर्मा के साथ की फोटो अपने ट्वीटर हैंडिल से शेयर भी की है। इसमें मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘जनपद बाराबंकी निवासी पद्मश्री राम सरन वर्मा जी की अभिनव सोच, नवाचारों से युक्त प्रयोग और जिजीविषा के साथ परिश्रम ने कृषि क्षेत्र में उन्नति का मार्ग दिखाया है। आज उनसे सौजन्य भेंट हुई, धन्यवाद-आभार।

पद्मश्री ने जागरण को बताया कि मुख्यमंत्री से करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान नवीन तकनीक, सहफसली व लाभकारी खेती, रोजगार सृजन और कृषि सुधार विधेयक सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कृषि सुधार विधेयक के संबंध में उन्होंने बताया कि इससे किसानों को अपनी उपज देश में कहीं भी ले जाकर बेचने की स्वतंत्रता दी गई है। इसलिए यह विधेयक किसानों को मंडी व आढ़तियों के मकड़जाल से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा।

तीन सौ एकड़ में उगाई केला फसल

पद्मश्री राम सरन वर्मा ने हरख ब्लॉक के अपने पैतृक गांव दौलतपुर के अलावा औलिया लालपुर, कुर्सी व बेलहरा के निकट किराए पर जमीन लेकर करीब तीन सौ एकड़ में केला की फसल लगा रखी है। केला फसल अब तैयार होकर कट रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.