विपक्ष का आरोप, प्रधानमंत्री के संबोधन ने जनता को किया निराश
भाजपा की परिवर्तन रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ हजार कार्यकर्ताओं का जमावड़ा करके असत्य को ही प्रचारित किया गया। इस रैली में न किसान और न कोई गरीब था।
लखनऊ (जेएऩएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिवर्तन रैली में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया करते हुए विपक्ष ने नोटबंदी से बेहाल जनता को राहत न देने का आरोप लगाया। सपा सरकार के मंत्री राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा की परिवर्तन रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ हजार कार्यकर्ताओं का जमावड़ा करके असत्य को ही प्रचारित किया गया। इस रैली में न किसान और न कोई गरीब था। भाजपा झूठ व अफवाहबाजी के बल पर 2014 में प्रदेश की जनता को बहकाने में सफल हो गई थी। अब उनकी काठ की हांडी दोबारा चढऩे वाली नही है।
मुलायम के पत्रः कुकृत्य छिपाने और सीबीआइ से बचने को मेरा अपमान
कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण निराशाजनक था। बेरोजगार नौजवान, गरीब, छोटे दुकानदार व किसान के राहत केलिए कोई बात नहीं कही। इतना ही नहीं, कांग्रेस का बलिदानी इतिहास झुठलाने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी परंपरा निभा रहे राहुल गांधी को किसी सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं है।
देखें तस्वीरें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उमड़ा सैलाब
रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि नोटबंदी के कारण पनपी परेशानियां कम नहीं हो पा रही है और प्रधानमंत्री इधर-उधर की बातें बना कर लोगों को भ्रम में डालने की कोशिशें कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की होने वाली रैलियों पर हो रहे अंधाधुंध खर्च के बजाय यदि किसानों का कर्ज माफ किया जाए तो लाखों किसानों का कल्याण हो जाता।
परिवर्तन के शंखनाद के लिए भाजपा के दिग्गजों और केंद्रीय मंत्रियों का जमघट
देखें तस्वीरें : लखनऊ में भाजपा की महारैली में पीएम मोदी इन एक्शन
मोदी की रैली के लिए नाम से निमंत्रण देकर बुलाए 13 लाख कार्यकर्ता