विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओपी राजभर का तंज- अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के 'राजा बाबू', इनके PDA में 'A' का मतलब आतंकवादी

Published: Thu, 25 Jun 2026 08:36 AM (IST)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'PDA' की नई व्याख्या पर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने तीखा हमला बोला है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 'PDA' के व्याख्यान के बारे में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने 'PDA' में शामिल 'A' को 'आदिवासी' से जोड़ा है। ओपी राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश जी भारतीय राजनीति के "राजा बाबू" ही हैं।

राजभर ने कहा कि अखिलेश जी पहले ही A को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो, बता चुके हैं। डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आंकवादी भी होता है!

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वैसे भी उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है। और तुष्टीकरण की राजनीति में अपने PDA के A के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के PDA का अर्थ 'अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी' होता है।

राजभर ने कहा कि अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे "गोविंद" जी की फिल्म "राजा बाबू" याद आ रही है, जिसमें "गोविंदा" जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है। सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के "राजा बाबू" ही हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का तंज- SIT का मतलब ‘शेयर इन थेप्ट’, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को बताया 'महापाप'