'अखिलेश जी, कन्नौज में आपकी हैसियत पता चल गई', जनसभा में कुर्सियां खाली रहने पर ओपी राजभर का तंज
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कन्नौज में अखिलेश यादव की जनसभा में खाली कुर्सियों को लेकर तंज कसा है।

ओपी राजभपर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज।
HighLights
ओपी राजभर ने कन्नौज जनसभा में खाली कुर्सियों पर अखिलेश को घेरा।
राजभर ने अखिलेश को एसी-ट्विटर से बाहर आने की सलाह दी।
सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग करने का सुझाव दिया।
डिचिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। कन्नौज में अखिलेश की जनसभा में खाली कुर्सियों को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आपका हैसियत पता चल गई।
राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिस कन्नौज की जनता को आपने खानदानी विरासत समझ के 'खयाली गढ़' बना रखा था, वहीं पर आपकी हैसियत पता चल गई। कुर्सियां ख़ाली रह गईं।'
अखिलेश जी, सुना है आपने अपनी पार्टी की कन्नौज ज़िला इकाई को भंग कर दिया है। ए महाराज, उनकी क्या गलती थी? जब आप ख़ुद ही एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे तो ज़िला वाले बेचारे क्या करेंगे? जिस कन्नौज की जनता को आपने खानदानी विरासत समझ के 'खयाली गढ़' बना रखा था, वहीं पर आपकी हैसियत पता चल गई। कुर्सियां ख़ाली रह गईं। आपके पिता जी और चाचा जी ने खून-पसीना बहा के कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था, अब आप अपने टाइम में हाल देख लीजिए। आपको समझ में आया कि नहीं कि प्रदेश का गैर यादव पिछड़ा और बहुजन समाज आपको पूरी तरह से खारिज कर चुका है। हमारी सलाह मानिए और चुनाव से पहले समूचे प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दीजिए। यूपी में आपकी पोल खुल गई है महाराज। सबको पता है कि साइकिल चलाने वाले असली नेता जा चुके हैं, पिता जी और चाचा जी की साइकिल का हैंडिल आप सही से संभाल नहीं पाए। आपके लोडर भी समझ चुके हैं कि साइकिल का चेन टूट गया है, अब रिम टेढ़ा होने वाला है। टायर बस फटने ही वाला है। ऐसे ही मैंने नहीं कहा था कि सत्ताइस में सपा साफ है! जय सुहेलदेव, जय श्री राम , जय परशुराम, भारत माता की जय, जय माता दी। @yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 19, 2026
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी, सुना है आपने अपनी पार्टी की कन्नौज ज़िला इकाई को भंग कर दिया है। ए महाराज, उनकी क्या गलती थी? जब आप ख़ुद ही एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे तो ज़िला वाले बेचारे क्या करेंगे?
राजभर ने सपा प्रमुख को सलाह देते हुए कहा कि हमारी सलाह मानिए और चुनाव से पहले समूचे प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दीजिए। यूपी में आपकी पोल खुल गई है महाराज। सबको पता है कि साइकिल चलाने वाले असली नेता जा चुके हैं, पिता जी और चाचा जी की साइकिल का हैंडिल आप सही से संभाल नहीं पाए। आपके लोडर भी समझ चुके हैं कि साइकिल का चेन टूट गया है, अब रिम टेढ़ा होने वाला है। टायर बस फटने ही वाला है। ऐसे ही मैंने नहीं कहा था कि सत्ताइस में सपा साफ है।
