विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं', अखि‍लेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए जाने पर बोले ओपी राजभर

By AgencyEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 23 Oct 2023 03:28 PM (IST)

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए एक होर्डिंग लगाया गया ...और पढ़ें

अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए जाने पर ओपी राजभर ने द‍िया बयान।
अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए जाने पर ओपी राजभर ने द‍िया बयान।

एएनआई, लखनऊ। समाजवादी पार्टी द्वारा अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए जाने पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, "...हर नेता का सपना होता है कि सीएम बने तो पीएम बन जाएं, सपना देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन उसके लिए काम करना पड़ता है जो इन्होंने नहीं किया। ये हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं।"

लखनऊ में लगे अखि‍लेश यादव के पोस्‍टर

बता दें, लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'भावी प्रधानमंत्री' बताते हुए एक होर्डिंग लगाया गया था। होर्डिंग लगाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा, ''समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें...भारत गठबंधन में हम चाहते हैं कि अखिलेश यादव ही प्रधानमंत्री का चेहरा बनें...कोई भी दावा कर सकते हैं लेकिन असल में जो बीजेपी को हरा सकती है वो समाजवादी पार्टी है।''

यह भी पढ़ें: आजम खां के एनकाउंटर वाले बयान पर क्या बोले ओपी राजभर? I.N.D.I.A गठबंधन में घमासान पर भी साधा निशाना

योगी के मंत्री ने कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने

उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "एक कहावत है, 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने'। दिवास्वप्न देखने से कोई किसी को नहीं रोक सकता। लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार सपने देखना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।" देश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है और देश निश्चित तौर पर पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम चुनेगा।''

यह भी पढ़ें: 'देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश', सपा-कांग्रेस में शुरू हुआ होर्डिंग वार; लखनऊ कार्यालय के सामने लगा पोस्टर