विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से एक की मौत, अस्पतालों के वार्ड हुए फुल Lucknow News

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 03 Oct 2019 09:39 AM (GMT+05:30)

लखनऊ के सरकारी अस्‍पतालों में मेडिसिन और बाल रोग के बेड हुए फुल। बढ़ रहे डेंगू के मरीज।

डेंगू से एक की मौत, अस्पतालों के वार्ड हुए फुल Lucknow News
डेंगू से एक की मौत, अस्पतालों के वार्ड हुए फुल Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप जारी है। निजी अस्पताल में भर्ती छात्र को ट्रॉमा सेंटर इलाज के लिए लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। परिवारजनों ने युवक को डेंगू की शिकायत बताई। वहीं अस्पतालों में बाल रोग और मेडिसिन के वार्ड फुल हैं।

सीतापुर के चौसाग्राम सभा निवासी वसीम (20) राजधानी में रहकर बीएससी कर रहा था। तीन दिन पहले वह गांव गया था। यहां उसे तेज बुखार आ गया। परिवारजनों ने एक स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया। इलाज के दरम्यान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके दो भाइयों कासिम (16) और महताब (13) का तेज बुखार के चलते इलाज चल रहा है।

शहर के इन क्षेत्रों में है डेंगू का प्रकोप 

विनीत खंड, विरामखंड, वैभव खंड, भरवारा, इंदिरा नगर-गोमतीनगर की सीमा पर बसे मोहल्ले, लविवि न्यू कैंपस का क्षेत्र, फैजुल्लागंज, खदरा, मौलवीगंज, टुड़ियागंज, सिंगार नगर, गुरुद्वारा का इलाका, डालीगंज, आमौसी क्षेत्र, सआदतगंज व शहर के आसपास बसीं अनुयोजित बस्ती।

मेडिसिन और इमरजेंसी में बेड को लेकर मारामारी 

गांधी जयंती पर अस्पतालों की ओपीडी बंद रही। इस दौरान इमरजेंसी में मरीजों का बोझ अधिक रहा। बुखार-डायरिया के मरीजों की भरमार है। ऐसे में लोहिया अस्पताल में बाल रोग के 40 बेड, मेडिसिन वार्ड के 100 बेड में फुल रहे। सिविल अस्पताल में 150 बेड मेडिसिन वार्ड, इमरजेंसी के व बालरोग विभाग के 40 बेड मरीजों से भर गए। ऐसे ही बलरामपुर अस्पताल में मेडिसिन के 200, इमरजेंसी के 50 व बालरोग वार्ड के 30 बेड फुल रहे। तीनों अस्पतालों में आरक्षित डेंगू के कुल 31 बेड भी फुल हैं। बुखार के मरीजों के डेंगू टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए हैं।