Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में 2024 तक भाजपा के साथ रहेगी सुभासपा : ओम प्रकाश राजभर

योगी आदित्यनाथ सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण- दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर उन्होंने कहा 2024 तक भाजपा के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रहेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 12:34 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में 2024 तक भाजपा के साथ रहेगी सुभासपा : ओम प्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश में 2024 तक भाजपा के साथ रहेगी सुभासपा : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ (जेएनएन)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष तथा योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बड़े कयास को विराम दिया है। संतकबीर नगर में उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी सुभासपा 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रहेगी।

loksabha election banner

योगी आदित्यनाथ सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण- दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर उन्होंने कहा कि 2024 तक भाजपा के साथ सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) रहेगी। इससे पहले किसी बात पर भी विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद ही किसी और दल के साथ गठबंधन करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने देश के सभी नेताओं को सुधरने की सलाह दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा से किसी मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है। हम तो एक परिवार हैं और परिवार में गरीब, लाचारी सहित अन्य समस्याओं को उठाना नैतिक कर्तव्य है, इसके लिए लड़ाई-झगड़ा होता है। यह दौर गठबंधन का है। देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे मजबूती दी, यह लंबे समय तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी दलों के एकजुट होने पर लोकसभा चुनाव-2019 कांटे का हो सकता है लेकिन पूर्व में जनता सपा, बसपा गठबंधन की सरकार से ऊब गई थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा-सुभासपा गठबंधन को वोट देकर सूबे में इस दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई। इन्होंने आगे कहाकि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गुजरात माडल को पूरे देश में लागू किया जाएगा, हैरत की बात यह है कि गुजरात, बिहार आदि प्रांतों में शराब की बिक्री बंद हो गई लेकिन यूपी में नहीं। शराब की वजह से 25 से 30 फीसद दुर्घटनाएं हो रही हैं, असमय लोगों की मौत हो रही है। सुभासपा पिछड़ी जातियों का वर्गीकरण कर 27 फीसद आरक्षण देने और प्रदेश में शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए 27 अक्टूबर को रमाबाई पार्क, लखनऊ में महारैली करने जा रही है।

डिप्टी सीएम पहले आरक्षण दें, फिर बनवाएं मंदिर

ओमप्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के राम मंदिर पर बयान के बारे में कहा कि अयोध्या के राम मंदिर का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी साधु-संत आक्रोशित हैं। देश तथा जगह-जगह साधु-संत आंदोलन कर रहे हैं। साधु-संतों के गुस्से को शांत करने के लिए केशव प्रसाद मौर्य इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के हल का दो ही ऑप्शन हैं। या तो आपसी रजामन्दी से इसका हल होगा या कोर्ट के फैसले से, तीसरा कोई ऑप्शन नहीं है।

राम मंदिर बनाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा कि मंदिर बनने से क्या सबको शिक्षा, रोजगार मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि न हम मंदिर के पक्ष में हैं, न मस्जिद के पक्ष में हैं। मंदिर के मुद्दे पर सिर्फ झगड़ा पाला जा रहा है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले पिछड़ी जाति को 27 फीसद की जगह 54 फीसद आरक्षण का लाभ दिलाएं। उसके बाद ही अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की बात करें तो बेहतर होगा। पिछड़ी, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों के बच्चों को नौकरी दिलाना जरूरी है।

नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में योगी आदित्यनाथ के मंत्री ओम प्रकाश राजभर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छोड़कर उनके मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की अफसरशाही को अक्सर कठघरे में खड़ा करने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान वहां के जनरल को गले लगाने वाले सिद्धू के प्रयास को ओम प्रकाश राजभर ने सराहनीय बताया है।

संतकबीर नगर में कल ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के शामिल होने पर राजभर ने कहा कि उन्होंने बेहद ही सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के जनरल को गले लगाकर शिष्टाचार निभाया है। नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू भी क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के जनरल से गले मिलकर नवजोत सिंह सिद्दू ने शिष्टाचार निभाया है, इसमें कोई हर्ज नहीं है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मोदी जी पाकिस्तान जाकर चादर चढ़ाते हैं तो कोई बात नहीं होती। नवजोत सिंह सिद्धू चले गए तो बवाल क्यों हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से जितना बवाल सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर हो रहा है। अगर उतनी चर्चा प्रदेश में शिक्षा व रोजगार देने के लिए होती तो बात समझ मे आती। उन्होंने कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं, जो लगातार भारत-पाकिस्तान और हिन्दू-मुस्लिम ही किया करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.