Move to Jagran APP

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब पर लगा NSA, धार्म‍िक भावना भड़काने में हुई है ग‍िरफ्तारी

31 जुलाई को पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब को बड़हलगंज स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:12 AM (IST)
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब पर लगा NSA, धार्म‍िक भावना भड़काने में हुई है ग‍िरफ्तारी
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब पर लगा NSA, धार्म‍िक भावना भड़काने में हुई है ग‍िरफ्तारी

लखनऊ, जेएनएन। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब पर एनएसए लगाया गया है। आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपित ने मीडिया के माध्यम से विवादित सामग्री प्रकाशित कराई थी, जिसके बाद से कई मौलाना नाराज हो गए थे और राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी थी।  सुरक्षा के लिहाज से अलग अलग इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इसके बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर 31 जुलाई को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

वहीं, मामले में पुलिस ने बताया था कि विवादित सामग्री प्रकाशित होने से समाज के कई वर्गों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। लोग सड़कों पर उतर गए थे जिन्हें किसी तरह शांत कराया गया। माहौल बिगड़ने से पहले ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपित के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

31 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी 

31 जुलाई को राजधानी के हजरतगंज थाने में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अयूब के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वहीं, रात को बड़हलगंज स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.