अब लौटती बाढ़ ने बढ़ाए खतरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति कम होनी शुरु हो गई है। गंगा यमुना जहां उतार पर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति कम होनी शुरु हो गई है। गंगा यमुना जहां उतार पर हैं। वहीं घाघरा, राप्ती, वरुणा, बेतवा, केन आदि नदियों के उफान में भी नरमी आ रही है। लेकिन इससे लोगों की परेशानियां कम होने की जगह और बढ़ गई हैं।
वाराणसी में सड़ चुकी फसलें और जानवरों की लाशों से
सड़ांध आने लगी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में गंदगी की भरमार के चलते संक्रमण का दौर बढ़ सकता है। बलिया में गंगा के जलस्तर में सुबह आठ बजे से घटाव शुरू हुआ जरूर है लेकिन बाढ़ का पानी हवा के तेज झोंकों के साथ तबाही मचा रहा है। आजमगढ़ में दो दिनों से फिर घाघरा बढ़ाव पर और जलस्तर खतरा बिंदु के पार दिखाई दे रहा है और घाघरा विकराल रूप फिर से दिखा रही है। भदोही में गंगा के जलस्तर में घटाव पर है लेकिन तटवर्ती क्षेत्रों में कटान जारी है। गाजीपुर में गंगा का बढ़ाव भले ही रुक गया हो लेकिन बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इलाहाबाद में भी पानी घटने से आम जन की समस्याएं बढ़ रही हैं। गंगा व यमुना की बाढ़ अब उतार पर है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर