Move to Jagran APP

राजधानी में अब नए अवतार में दिखेंगे नॉवेल्टी और साहू सिनेमा

अगले वर्ष नए अवतार में दिखेंगे उमराव व साहू सिनेमा। नॉवेल्टी लालबाग में चल रही तीसरी स्क्रीन की तैयारी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 04:10 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 04:32 PM (IST)
राजधानी में अब नए अवतार में दिखेंगे नॉवेल्टी और साहू सिनेमा
राजधानी में अब नए अवतार में दिखेंगे नॉवेल्टी और साहू सिनेमा

लखनऊ[जुनैद अहमद]। शहर के कई सिनेमाघर नए अवतार में दिखेंगे। नॉवेल्टी लालबाग और कृष्णा सिनेमा मल्टीप्लेक्स बनने की कगार पर हैं। वहीं कुछ सिंगल सिनेमा मल्टीप्लेक्स की तरह नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

नए अवतार में दिखेगा साहू सिनेमा:

हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा भी नए अवतार में नजर आएगा। सिनेमा हॉल के मैनेजर मेजर साही ने बताया कि सिनेमा का कार्य मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से काफी धीमा पड़ गया है। जल्द से जल्द इसका काम पूरा किए जाने की कोशिश हो रही है। हॉल में एसी और कुर्सियां लगाने का काम चल रहा है। अगले वर्ष होली तक इसे हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। यह 1929 में बना था, पहले इसका नाम फिल्मिस्तान था। 1979 में साहू सिनेमा नाम हो गया। 29 जुलाई 2016 को यह बंद हो गया। इस सिनेमा हॉल में आखिरी फिल्म सुल्तान लगी थी। नए साल में खुलेगा उमराव सिनेमा:

राजधानी के निशातगंज स्थित उमराव सिनेमा की नई बिल्डिंग तैयार हो गई है। इंटीरियर का काम चल रहा है। उमराव के मालिक आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सिनेमा हॉल का काम तेजी से चल रहा है। इस पांच मंजिला इमारत में लोअर ग्राउंड, अपर ग्राउंड समेत तीन फ्लोर बनाए गए हैं। इसके अलावा पार्किंग के लिए दो बेसमेंट भी बनाए गए हैं। इसमें तीन स्क्रीनें होंगी। वर्ष 1976 में उमराव सिंगल सिनेमा खुला था। सितंबर 2014 में यह बंद हो गया। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो, जनवरी 2019 में यह सिनेमा दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

नॉवेल्टी सिनेमा में बनेगी तीसरी स्क्रीन:

सितंबर 2016 में सिंगल स्क्रीन से मल्टिपल स्क्रीन में तब्दील हुआ नॉवेल्टी सिनेमा लालबाग में अब तीसरी स्क्रीन का शुरू होने वाला है। नॉवेल्टी की तीसरी स्क्रीन अजंता होटल की जगह पर बनाई जाएगी। इस स्क्रीन में लगभग 175 सीटें होंगी। साथ ही थ्रीडी प्रोजेक्शन, डॉल्बी एटमॉस साउंड, पूरा वातानुकूलित होगा। नॉवेल्टी के जनरल मैनेजर राजेश टंडन ने बताया कि वर्ष 1946 में नॉवेल्टी सिनेमा की शुरुआत अभिनेता भगवान दादा अभिनीत फिल्म अनमोल घड़ी के साथ हुई थी। इसके बाद सितंबर 1981 में इसे रेनोवेशन करके नए अवतार में दिखाया गया। फिर सितंबर 2016 को मल्टीप्लेक्स की शुरुआत फिल्म पिंक के साथ की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.