Move to Jagran APP

संगीनों का घेरा तोड़ सपा प्रदेश कार्यालय में घुसे नरेश उत्तम

सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने लाव-लश्कर के साथ आज दोपहर बाद सपा मुख्यालय पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अंदर घुस गए।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 01 Jan 2017 09:35 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2017 11:49 PM (IST)
संगीनों का घेरा तोड़ सपा प्रदेश कार्यालय में घुसे नरेश उत्तम

लखनऊ (जेएनएन)। सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम अपने लाव-लश्कर के साथ आज दोपहर बाद सपा मुख्यालय पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अंदर घुस गए। उन्होंने सपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नेम प्लेट कार्यकर्ताओं ने उखाड़ दी। भारी पुलिस बल देखकर यही लगा कि सत्ताधारी खेमे ने सपा मुख्यालय पर काबिज होने के लिए यह बंदोबस्त किया है।

loksabha election banner

शिवपाल और अमर सिंह की गर्दन काटने वाले को दो करोड़ इनाम

जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को हटाने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले होने के साथ ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय को रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी जवानों ने घेर लिया। शासन और पुलिस के उच्चाधिकारी एक-एक पल की खबर लेते रहे। उधर, मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग पर भी भारी संख्या में पीएसी जवानों के साथ ही आरएएफ तैनात कर दी गई। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दोनों स्थानों पर उमड़ पड़ी। सपा मुख्यालय पर भारी फोर्स ने संगीनों के साये में चौतरफा घेरेबंदी कर दी।

शिवपाल के स्थान पर नरेश उत्तम सपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

मुख्य द्वार पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग करके रास्ता बनाया गया और जवान खड़े कर दिए गए। किसी को भी जाने पर रोक लगा दी गई थी।सपा मुख्यालय पुलिस की छावनी बन गया। सपा मुख्यालय पर एसपी पश्चिमी और मुख्यमंत्री आवास पर एसपी पूर्वी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली। हर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। सपा मुख्यालय में दोपहर बाद प्रदेश सरकार के मंत्री रविदास मेहरोत्रा समर्थकों के साथ पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया। इस बीच कई बार कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। 20 मिनट बाद अकेले मेहरोत्रा को सपा दफ्तर में जाने दिया गया। करीब साढ़े चार बजे नरेश उत्तम समर्थकों के बड़े हुजूम के साथ सपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा की दीवारों को तोड़ दिया। उनके साथ ही बड़ी संख्या में समर्थक भी पार्टी कार्यालय के अंदर चले गए। सपा प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में उत्तम सीधे पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। उनके अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव से जुड़ी हर चीज को मिटाना शुरू कर दिया।

नरेश उत्तम को मिला समाजवादी पार्टी से वफादारी का इनाम

हटाई गई आशु मलिक की सुरक्षा

समाजवादी कुनबे की रार में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के सर्वाधिक करीबी बनकर उभरे एमएलसी आशु मलिक की सुरक्षा हटा ली गई है। मुख्यमंत्री खेमे से पंगा लेने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है। आशु मलिक को वाई श्रेणी सुरक्षा मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.