Move to Jagran APP

हज यात्रियों को उड़ान से आठ घंटे पहले मिल रहा पासपोर्ट, आज 900 होंगे रवाना Lucknow News

दूसरे दिन की दो उड़ानों से 600 यात्रियों को रवाना किया गया। आज की तीनों उड़ानों से रवाना होंगे 900 यात्री विमान की बुकिंग फुल।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 08:07 AM (IST)
हज यात्रियों को उड़ान से आठ घंटे पहले मिल रहा पासपोर्ट, आज 900 होंगे रवाना Lucknow News
हज यात्रियों को उड़ान से आठ घंटे पहले मिल रहा पासपोर्ट, आज 900 होंगे रवाना Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 24 घंटे पहले उनको पासपोर्ट, टिकट व ई-ब्रेसलेट दिया जाता है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो रहा। यात्रियों को उनकी उड़ान से महज आठ घंटे पहले पासपोर्ट व अन्य सामान दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। 

prime article banner

सरोजनी नगर स्थित हज हाउस में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को दूसरे दिन की दो उड़ानों से 600 यात्रियों को जेद्दाह रवाना किया गया। वहीं, मंगलवार को रवाना होने वाली तीनों उड़ानों से करीब 900 यात्रियों को भेजा जाएगा। शाम की उड़ान निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना हुई। विमान की बुकिंग फुल हो चुकी है। इसी तरह बुधवार की रवाना होने वाली दो उड़ानों के यात्रियों ने सोमवार को 48 घंटे पहले पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई। 

हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने यात्रियों से समय पर हज हाउस पहुंचकर रिपोर्टिंग करने की अपील की। बताया कि जिन यात्रियों ने ऑन लाइन बुकिंग नहीं की हैं, उनके विलंब से रिपोर्टिंग कराने की वजह से फ्लाइट डाटा 12 घंटे पहले ही उपलब्ध कराया जाना संभव हो पा रहा है। डाटा उपलब्ध कराने के दो से चार घंटे बाद टिकट व रिहाइशी स्टीकर हज कमेटी को प्राप्त होते हैं, तब उन्हें पासपोर्ट पर चिपकाया जाता है। इसी कारण यात्रियों को उनकी उड़ान से आठ घंटे पहले पासपोर्ट, टिकट व ई-ब्रेसलेट उपलब्ध कराना संभव हो पा रहा है। 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग 

सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब हज हाउस में अचानक आग लग गई। आग लगने से हज यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने आग की सूचना कमेटी के जिम्मेदारों को दी। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। कमेटी सूत्रों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। हालांकि, किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.