Move to Jagran APP

दिल्ली के विमान किराये काे लगे पंख, 13 हजार से ऊपर तक करनी होगी जेब ढीली

24 से मार्च को मुंबई दिल्ली जाने वाले विमानों का किराया पांच गुना महंगा। 23 मार्च को भी वापसी वालों की भीड़ शाम की फ्लाइट का किराया ज्यादा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 03:09 PM (IST)
दिल्ली के विमान किराये काे लगे पंख, 13 हजार से ऊपर तक करनी होगी जेब ढीली
दिल्ली के विमान किराये काे लगे पंख, 13 हजार से ऊपर तक करनी होगी जेब ढीली

लखनऊ, जेएनएन। विमानों का किराया एक बार फिर बढ़ने लगा है, जो विमानों का किराया होली से पांच दिन पहले दो से तीन गुना था। अब वह पांच गुना तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा डिमांड 24 मार्च को दिल्ली और मुंबई की है। वहीं 23 मार्च की शाम को भी दिल्ली व मुंबई की डिमांड है। अभी विमानों का किराया रविवार तक और बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

loksabha election banner

एयरलाइंस के मुताबिक, होली पीक टाइम है। इसलिए किराए में उछाल आया है। 25 मार्च से सभी गंतव्यों के किराए करीब करीब सामान्य हो जाएंगे। शनिवार को भी छुट्टी होने के कारण यात्री रविवार को लखनऊ छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता को जाने वाली फ्लाइटों में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा भीड़ है। यह हाल तब है, जब लखनऊ से दिल्ली के बीच पांच से अधिक फ्लाइट हैं, वहीं मुंबई के लिए भी यही संख्या है। फिर भी सभी फ्लाइट यात्रियों से भरी हैं, जो सीटे खाली हैं, वह भी रविवार तक भरने की उम्मीद जताई गई हैं, जिनका किराया बढ़ना तय है।

लखनऊ से दिल्ली का विमान किराया

  • विमान - किराया
  • विस्तारा - 4,466
  • एयरटेल - 13,111
  • इंडिगो - 10,209

लखनऊ से बेंगलुरु

  • विस्तारा - 13,902
  • इंडिगो - 16,324
  • गो एयर - 19225

नोट : यह किराया 22 मार्च को लिया गया है, टिकट कराते समय किराये में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।

शहर से मुंबई का किराया

  • गो एयर - 15,977
  • विस्तारा - 19,834
  • एयर इंडिया - 23,822
  • इंडिगो - 28,226

24  से मार्च को मुंबई, दिल्ली जाने वाले विमानों का किराया पांच गुना महंगा। 

23 मार्च को भी वापसी वालों की भीड़ शाम की फ्लाइट का किराया ज्यादा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.