आज से लखनऊ में बदले नंबर और नए समय पर चलेंगी नगर बसें, जाने से पहले देखें ये खबर Lucknow News
लखनऊ में नगर बसों का ट्रायल पूरा 21 रूटों पर नगर बसों का संचालन हर दस मिनट पर होगा।
लखनऊ, जेएनएन। नंबरों और समय-सारिणी के बदलाव को लेकर चल रहा ट्रायल पूरा हो गया है। शनिवार से नगर बसें बदले हुए नंबर और समय के हिसाब से चलेंगी। नई नंबरों में 160 नगर बसें और 40 इलेक्टिक बसों को शामिल किया गया है। शेष खटारा बसों को हटा दिया गया है। राजधानी के 21 मागोर्ं पर नगर बसों का संचालन होगा। मार्ग पर सुबह छह से रात दस बजे तक नगर बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल ने बताया कि पूर्व में मंडलायुक्त के साथ हुई बैठक में मार्ग पर बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और नंबरिंग करने के निर्देश कमिश्नर की ओर से दिए गए थे। जिन रूट पर यात्री ज्यादा हैं वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे कम समय में नगर बस सेवा लोगों को मिल सके।
ये होगी नई व्यवस्था
बीबीडी से सुबह छह बजे बस नंबर 101, विराजखंड से सवा छह बजे 102, पॉलीटेक्निक से साढ़े छह 103, रामस्वरूप कॉलेज से सात बजे 104, बुद्धेश्वर से साढ़े छह बजे 105, कमता बस अड्डे से सवा सात बजे 201 व 202, इंजीनियरिंग कॉलेज से सात बजे 301 व 302, दुबग्गा से छह बजे 301-ई के अतिरिक्त दस मिनट के अंतराल पर 501, 501-ई, 601, 701, 701-ई, 801, 1001-ई बस चलेंगी। काशीराम योजना से साढ़े छह बजे 401, गुडंबा से सवा छह बजे आदि बसें प्रतिदिन चलेंगी।