Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसमः अब थोड़ा सा पारा गिरेगा और सूर्यदेव के तेवर ढीले पड़ जाएंगे

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 05 Oct 2017 08:34 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में अब मौसम के मिजाज में तब्दीली आने वाली है। इसके बाद थोड़ा सा पारा गिरेगा और सूर्यदेव के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। शुक्रवार से अगले तीन चार ...और पढ़ें

    Hero Image
    मौसमः अब थोड़ा सा पारा गिरेगा और सूर्यदेव के तेवर ढीले पड़ जाएंगे

    लखनऊ (जेएनएन)। मौसम के मिजाज में तब्दीली आने वाली है। इसके बाद थोड़ा सा पारा गिरेगा और सूर्यदेव के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। शुक्रवार व शनिवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। माना जा रहा है कि लौटता मानसून यहां बारिश करा सकता है। आने वाले दो दिन हल्की बारिश की उम्मीद से भरे होंगे। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बीते बुधवार को भी बादलों व सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी चलती रही थी। गुरुवार को भी सुबह के समय हल्की से मध्यम स्तर की बदली छाई रही, हालांकि मध्याह्न से सूर्यदेव ने अपना तल्ख तेवर दिखाना आरंभ कर दिया। शाम तक चटख धूप बरकरार रही। वहीं शुक्रवार व शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तापमान में भी कमी आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरों में देखें-दीपावली के लिए सजा बाजार

    विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा समय में सूर्यदेव दक्षिणायन हो चुके हैं। इसी वजह से अब सूर्य की किरणों की तीव्रता दिन-ब-दिन कम होगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ अध्याय के अध्यक्ष प्रो. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार मानसून अब वापसी कर रहा है। लौटता मानसून शुक्रवार व शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले पांच से छह दिनों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की कमी आएगी। 

    यह भी पढ़ें: सपा राष्ट्रीय सम्मेलन एक दिन पहले अखिलेश का मोदी और योगी पर निशाना

    नमी बढ़ेगी और पूर्वी हवाएं चलेंगी

    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब नमी बढ़ेगी और पूर्वी हवाएं चलेंगी। हालांकि यह मानसून की अंतिम बारिश भी हो सकती है। छह से आठ अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण पूर्व के चित्रकूट, मीरजापुर, सोनभद्र और इलाहाबाद के दक्षिणी हिस्से में छिटपुट बारिश संभव है। बुंदेलखंड और मध्य उप्र में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। भारतीय मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक के मौसम के बारे में जो पूर्वानुमान जताया है। उसके अनुसार प्रदेश के बाकी हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: मौसमः अब थोड़ा सा पारा गिरेगा और सूर्यदेव के तेवर ढीले पड़ जाएंगे

    चक्रवाती हवाओं से मौसम में बदलाव 

    स्काइमेट के मुताबिक नौ अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। दस से 12 अक्टूबर के बीच पूर्वी व सेंट्रल यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन भी दिख रही है, जो यूपी होकर गुजरेगी। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ सेंट्रल यूपी जिसमें लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद व वाराणसी आदि हैं में भी बारिश की संभावना है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। 

    यह भी पढ़ें:  कैबिनेट फैसलाः यूपी में सब्सिडी के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर