CAA violence : उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क करने की नोटिस चस्पा, तहसील ने दिया सात दिन का समय
सीएए हिंसा तहसील ने उपद्रवियों को केवल सात दिन का समय दिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 13 को माना था दोषी। कुल 21.76 लाख रुपये की रिकवरी के लिए पहला आदेश जारी।
लखनऊ, जेएनएन। सीएए के विरोध में लखनऊ को ङ्क्षहसा की आग में झोंकने वाले 13 उपद्रवियों से 21.76 लाख रुपये की वसूली के लिए प्रशासन ने आरसी जारी करने के बाद बुधवार को नोटिस भी चस्पा कर दिया। डीएम के निर्देश पर सदर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की।
19 दिसंबर को राजधानी में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन के दौरान जबर्दस्त ङ्क्षहसा और उपद्रव के दौरान राजधानी में करीब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया गया था। जांच और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर केवल हसनगंज थाना क्षेत्र के 20 उपद्रवियों को 13 फरवरी को रिकवरी का आदेश जारी हुआ था।
एसडीएम सदर सूर्यकांत त्रिपाठी के मुताबिक, आरसी जारी कर नोटिस चस्पा कर दी गई है। सात दिन का समय दिया गया है। अगर तय समय में शुल्क नहीं जमा कराया तो फिर संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
इन उपद्रवियों से होगी वसूली
धर्मवीर सिंह, ओसामा सिद्दीकी, मुहम्मद हासिम, मुहम्मद कलीम, मुख्तार अहमद, कलीम अहम, जाकिर, सलमान, मुबीन, वसीम, शाफीकुद्दीन, माहेनूर चौधरी, हफीजुरर्रहमा।