उत्तर रेलवे ने आयोजित की ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026, मंडलीय टीमों को मिला ट्रॉफी और मेडल
उत्तर रेलवे ने ओएचई अनुरक्षण और ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन में कौशल वृद्धि के लिए ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
ओएचई अनुरक्षण कौशल वृद्धि हेतु प्रतियोगिता आयोजित।
अंबाला मंडल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाप्रबंधक ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। ओएचई अनुरक्षण एवं ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन में कौशल वृद्धि के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के सभी 84 ओएचई डिपो में सितंबर 2026 माह के दौरान ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया
प्रतियोगिता में कॉन्टैक्ट एवं कैटेनरी वायर स्प्लाइसिंग, ब्रैकेट/स्टे-आर्म इंसुलेटर रिप्लेसमेंट तथा कैंटिलीवर एवं एटीडी रिप्लेसमेंट जैसी महत्वपूर्ण ओएचई गतिविधियों पर फोकस किया गया।
सभी ओएचई डिपो एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, व्यावहारिक कौशल को निखारा, टीम वर्क को मजबूत किया और एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को देख-साझा कर सीखा।
आज ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026 के फाइनल समारोह में श्री राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने शिरकत की। महाप्रबंधक महोदय द्वारा मण्डलीय टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए।
परिणाम घोषित
- विजेता-अंबाला मण्डल
- प्रथम उपविजेता-लखनऊ मण्डल
- द्वितीय उपविजेता-दिल्ली मण्डल
यह पहल परिचालन सुरक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता और फ्रंटलाइन स्टाफ के कौशल विकास के प्रति उत्तर रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
