पहाड़ों से आने वाली हवा बढ़ाएगी ठंड, लखनऊ में फिर बारिश के अासार
लखनऊ में पहाड़ों से आने वाली हवा से पारा लुढ़केगा। तीन-चार दिनों में बारिश की भी उम्मीद है।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 09:07 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में ठंड बरकरार रहेगी। पहाड़ों से आने वाली हवा से पारा लुढ़केगा। वहीं, तीन-चार दिनों में बारिश की भी उम्मीद है। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके अलावा गोरखपुर में सामान्य से तीन डिग्री, बहराइच में चार डिग्री, बरेली में तीन डिग्री, झांसी में पांच डिग्री, खीरी में पांच डिग्री, हमीरपुर, आगरा, कानपुर सिटी में सामान्य से चार डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवा ठंड बढ़ाएगी। वहीं, तीन-चार दिनों में बारिश की भी उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें