UP: बीमा अस्पताल में अब गैर बीमित मरीजों को भी मिलेगा इलाज, भर्ती की सुविधा भी
बीमित कर्मचारियों और श्रमिकों का निश्शुल्क इलाज करने वाले राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल में सोमवार से गैर पंजीकृत सामान्य बीमार भी अपना इलाज करा सकते हैं।सोमवार से यहां । बीमित कामगारों को कार्ड के साथ निश्शुल्क् इलाज व भर्ती की सुविधा मिलेगी।
लखनऊ, जेएनएन। बीमित कर्मचारियों और श्रमिकों का निश्शुल्क इलाज करने वाले राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल में सोमवार से गैर पंजीकृत सामान्य बीमार भी अपना इलाज करा सकते हैं। बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों के इलाज की सुविधा वाले अस्पताल में ट्रामासेंटर व अस्पताल में 180 बेड हैं जिनमे से 75 पर भर्ती की सुविधा मिलेगी। गैर पंजीकृत बीमारों को 10 रुपये के पर्चे पर इलाज की सुविधा होगी। बीमित कामगारों को कार्ड के साथ निश्शुल्क् इलाज व भर्ती की सुविधा मिलेगी।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम में पंजीकृत श्रमिकों को अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के साथ ही बीमित कर्मचारियों का इलाज भी किया जाता है। अस्पताल में 212 कोरोना संक्रमित श्रमिकों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उपनिदेशक सुनील यादव ने बताया कि कैशलेस रेफर की व्यवस्था के साथ ही बीमित कर्मचारियों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधा भी उपलब्ध है। सभी तरह की जांच के साथ ही बीमित कर्मचारियों की कोरोना जांच की सुविधा भी है। बीमित कर्मचारियों के साथ ही अब गैर बीमित रोगियों का इलाज सोमवार से शुरू होगा। कोई भी 10 रुपये के पर्चे पर अपना इलाज करा सकता है। बीमित कर्मचारियों के लिए आपातकालीन सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।
अस्पताल में सुविधाएं
एक्सरे, अल्ट्रा साउंड व आधुनिक पैथोलॉजी।
मेडिसिन व सर्जरी विभाग के साथ ही प्रसूति, हड्डी रोग, बाल रोग,नाक, कान गला रोग, आंख व फेफड़े के राेग के विभाग।
आयुर्वेदिक व होम्योपैथी विभाग
24 घंटे आपात कालीन सुविधा और एंबुलेंस सुविधा
कोरोना पॉजिटिव बीमित कर्मचारियों के लिए 45 बेड आरक्षित एक नवंबर से शुरू होगी गैर बीमित कर्मचारियों का इलाज
- कुल बीमित कर्मचारी-515080
- कुल कर्मचारी-476250
- डिस्पेंसरी-29
- ब्रांच कार्यालय-8
- पंजीकृत संस्थान-21640