विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी में धीरे-धीरे ग‍िरेगा रात का पारा, ठंडी हवायें चलने से सर्द हुआ मौसम, सुबह कई ज‍िलों में छायेगा कोहरा

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 24 Nov 2023 03:57 PM (IST)

UP Weather Alert And Update Today उत्‍तर प्रदेश में मौसम कभी भी तेजी से करवट ले सकता है। फ‍िलहाल रात ...और पढ़ें

UP Weather Alert And Update: अंबेडकरनगर में सुबह छाया रहा घना कोहरा
UP Weather Alert And Update: अंबेडकरनगर में सुबह छाया रहा घना कोहरा

जेएनएन, लखनऊ। यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार की सुबह इस सीजन के पहला कोहरे का असर दिखाई पड़ा। सुबह सात बजे के बाद कोहरा छंटने पर सूरज ने चमक बिखेरी। दोपहर बाद 27 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रात में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में कोहरे के साथ ठंड का एहसास होने लगा है।

सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। ठेले व फुटपाथ पर लगी दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रात में दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल पुरवा हवा व हल्का वायु प्रदूषण से कोहरे का असर रहा। अब तापमान और भी घटेगा। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी को हवाओं की रफ्तार ने कमजोर कर दिया है। इससे पहाड़ों की बर्फीली हवा सीधे पहुंचने लगी है। बुधवार को ऊपर चढ़ा तापमान इसी वजह से गुरुवार को नीचे लुढ़क गया। रात के तापमान में एक डिग्र्री की कमी आई है। उत्तर -पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगी है। बुधवार की देर शाम से ही सर्द हवाएं चलने लगी थीं इसकी वजह से रात का तापमान नीचे गिरा और दिन का अधिकतम तापमान भी 26.8 डिग्री से नीचे गिरकर 26.4 पर पहुंच गया।

रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एस एन सुनील पांडेय के अनुसार गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में कमी दर्ज हुई है। इसकी वजह हवाओं की गति है। दो दिन से हवाओं की औसत गति दो से चार किमी प्रति घंटा तक दर्ज हुई है। इससे पहाड़ों की सर्दी का असर यहां तक हो रहा है। चक्रवाती हवाओं के दबाव से भी मौसम बदल रहा है। आने वाले दो से तीन दिन में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Ayodhya Visit: आज रामनगरी आ रहे हैं सीएम योगी, इस महीने तीसरी बार होगा दौरा; अयोध्या को क्या मिलेगी सौगात!

यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में तहखाने को लेकर नहीं सुलझ पा रही राह! जिला अदालत में आज फिर होगी सुनवाई