Move to Jagran APP

पंखे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव, तीन माह पहले हुई थी शादी

लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र का मामला। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 03:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 03:15 PM (IST)
पंखे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव, तीन माह पहले हुई थी शादी
पंखे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव, तीन माह पहले हुई थी शादी

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में नव विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला। तीन माह पहले हुई शादी का दर्दनाक अंत हुआ। वहीं, मृतक के परिजनों ने ससुराल जनों पर दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला बंथरा थानाक्षेत्र का है। यहां के रहने वाले विनीत साहू से तीन माह पहले रोशनी (24) की शादी हुई थी। रविवार को सुबह पांच बजे नव विवाहिता का शव कमरे में  पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का ससुरालियों पर आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत का कहना है कि महिला का शव उसके घर में पंखे के हुक से लटका पाया गया है। मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी। मृतका की मां की ओर से तहरीर दी जा रही है। जिस पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.