Move to Jagran APP

President Election 2022: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आएंगी लखनऊ, सांसदों व विधायकों से मांगेंगी समर्थन

President Election 2022 राष्ट्रपति पद के लिए राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू मतदाता सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने के लिए लखनऊ आ रही हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ सकते हैं। सभी के साथ औपचारिक परिचय बैठक और रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 05:12 PM (IST)
President Election 2022: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आएंगी लखनऊ, सांसदों व विधायकों से मांगेंगी समर्थन
President Election 2022: लखनऊ आएंगी मुर्मू, सांसदों-विधायकों से मांगेंगी समर्थन।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जल्द ही लखनऊ आएंगी। मतदाता सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए उनकी औपचारिक परिचय बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी साथ आ सकते हैं। सरकार और संगठन की तैयारियों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक की।

loksabha election banner

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ बैठक की। इसमें राजग की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बताया गया कि राष्ट्रपति पद के लिए राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू मतदाता सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने के लिए लखनऊ आ रही हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ सकते हैं। सभी के साथ औपचारिक परिचय बैठक और रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, आगमन की तिथि अभी तय नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश के कुल मत मूल्य में सर्वाधिक 14.86 प्रतिशत की हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। यहां सबसे अधिक 80 लोकसभा और 403 विधानसभा सीटें हैं। सांसदों के मत का मूल्य हर जगह समान 700 है, जबकि आबादी के गणित से विधायकों के मत का मूल्य यहां सर्वाधिक 208 है।

राजग प्रत्याशी को उत्तर प्रदेश से 1,19,084 मत मूल्य की बढ़त पहले से तय थी। अब रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव भाजपा के जीत जाने से इसमें 1400 मत मूल्य और जड़ गया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी उन्हें समर्थन की घोषणा करके 7,908 मतों का मूल्य इसमें बढ़ा दिया है। यहां आने पर द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के नेताओं से भी बात और मुलाकात कर सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.