भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मोहनलालगंज में करेंगे जनसभा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को मोहनलालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 07:14 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को मोहनलालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह यहां से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में काशीश्वर मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर शुक्रवार को तैयारी की गई।
आरके चौधरी के रोड शो के वाहन सीज
मोहनलालगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी आरके चौधरी का शनिवार को रोड शो होना था। उनके रोड शो में शामिल करीब 10 चारपहिया वाहनों को पीजीआइ थाना की कल्ली चौकी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस का कहना था कि आरके चौधरी के पास वाहनों के लिए अनुमति नहीं थी, जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि उन्होंने अनुमति ली थी। यह कार्रवाई जानबूझकर की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें