Move to Jagran APP

UP Election 2022: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा का कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान, जानें-भाजपा के बारे में क्या कहा

UP Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर समर्थन पत्र सौंपा।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 01:51 PM (IST)
UP Election 2022: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा का कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान, जानें-भाजपा के बारे में क्या कहा
मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों का बेहिसाब पलायन हुआ।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। सोमवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में इसकी घोषणा करते हुए कांग्रेस नेताओं को अपने मोर्चा का समर्थन पत्र सौंपा। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों का बेहिसाब पलायन हुआ। लोगों में भय का माहौल पैदा किया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कभी मुसलमानों के हितैषी नहीं रहे। उनके शासनकाल में सैकड़ों दंगे हुए और आरोपी बरी होते रहे।

loksabha election banner

मुसलमान उनके लिए केवल वोट बटोरने का साधन मात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस देश को यदि बचाना है तो हर वर्ग और धर्म के लोगों को कांग्रेस के साथ खड़ा होना पड़ेगा। इस मौके पर कांग्रेस के मीडिया व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। प्रशासन पूरी तरह से प्रदेश और केंद्र के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैराना में सैकड़ों लोगों के साथ कोविड प्रोटोकाल तोड़कर प्रचार किया। वहीं, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए चुनाव प्रचार व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन परेशान कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी, मीडिया व कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव भी इस अवसर पर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.