विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से बढ़ेगा इनोवेशन, लखनऊ समेत 6 जिलों में होगा आयोजन

Published: Fri, 08 May 2026 06:33 PM (IST)

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन लखनऊ सहित छह जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में किया जा रहा है। यह 10-17 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवाचार और विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति लगाव पैदा करने के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की समय सारिणी शुक्रवार को जारी की गई। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से वाली कांग्रेस का आयोजन राजधानी समेत मंडल के छह जिलों में होगा। इसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दशकों से आयोजित हो रही राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों व युवाओं को विज्ञान के माध्यम से समाज और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर सोचने, प्रयोग करने और समाधान खोजने का अवसर प्रदान करती है।

‘साइंस एंड इनोवेशन फार सस्टेनेबिलिटी’ विषयक होने वाली कांग्रेस राजधानी समेत हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी व उन्नाव के माध्यमिक विद्यालयों में होगी। विद्यालय स्तर पर कांग्रेस को पूरा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

माडलों में दिखेगा विज्ञान

स्कूल स्तर से शुरू होने वाली कांग्रेस में विज्ञान की सोच को विद्यार्थी माडल के रूप में तैयार करेंगे। नवाचार के प्रति लगाव पैदा करने के लिए उनके बीच प्रतियोगिताएं होंगी और फिर विजेता अगले स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यार्थी वेबसाइट:www.iscos.org/csc2026 से जानकारी ले सकते हैं। लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfoPjvupxo0YsFaEG08cqDNLWKz4RB9pEByNq3rtm10dnNmJw/viewform पर पंजीकरण कराया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस - आयोजन तिथियां

स्तर (Level) निर्धारित तिथि
ब्लाक स्तर 16 जुलाई से 31 अगस्त
जिला स्तर 01 सितंबर से 31 अक्टूबर
राज्य स्तर 01 नवंबर से 15 दिसंबर
राष्ट्रीय स्तर 01 दिसंबर से अगले वर्ष जनवरी तक

विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की क्षमता को बढ़ाने के लिए कांग्रेस का विशेष योगदान है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने अधिकार क्षेत्र के विद्यालयों में निर्धारित तिथियों के अंदर कांग्रेस कराने का निर्देश दिया गया है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। -डॉ. प्रदीप कुमार सिंह- संयुक्त शिक्षा निदेशक