Move to Jagran APP

UP विधान परिषद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया नामांकन

विधान भवन के सेंट्रल हाल में उत्तम के नामांकन दाखिल करने के समय सपा विधान परिषद दल के नेता अहमद हसन के साथ पूर्व मंत्री बलराम यादव भी थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 12:50 PM (IST)
UP विधान परिषद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया नामांकन
UP विधान परिषद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया नामांकन

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज विधान परिषद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। बसपा के भीमराव अम्बेडकर ने सबसे पहले अपना नामांकन दाखिल किया था। राज्यसभा सदस्य बनने से वंचित रहे अम्बेडकर का विधान परिषद सदस्य बनना तय है।

loksabha election banner

विधान भवन के सेंट्रल हाल में उत्तम के नामांकन दाखिल करने के समय सपा विधान परिषद दल के नेता अहमद हसन के साथ पूर्व मंत्री बलराम यादव भी थे। तीसरी बार परिषद जाएंगे पटेल। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी समेत कई नेता मौजूद। नामांकन दाखिल करने के बाद नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों प्रत्याशी जीतेंगे। इस दौरान पटेल भाजपा पर हमलावर रहे।

विधान परिषद में भाजपा तथा सहयोगी दल के 11 के साथ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के एक-एक सदस्य का चुना जाना तय है। सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। किसी ने भी इस बार अतिरिक्त प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को नरेश उत्तम पटेल पर्चा दाखिल किया। भाजपा ने अपने दस के साथ एक सीट पर अपना दल के आशीष सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

विधान परिषद के 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। अब सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है, क्योंकि किसी ने भी अतिरिक्त प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है। भाजपा संख्या बल के हिसाब से 11 प्रत्याशियों को उच्च सदन भेज सकती है। सपा ने अपने दो लोगों की जगह एक सीट पर बसपा को समर्थन दिया है। एक सीट पर नरेश उत्तम पटेल विधान परिषद जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.