विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी भाजपा के भस्मासुर

By Edited By:
Published: Wed, 20 Nov 2013 04:07 AM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2013 04:08 AM (IST)

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले नरेंद्र मोदी भस्मासुर हैं। जहां प्रचार को जाते हैं, वहां से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से भाजपा को मोदी असर का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश से सरदार पटेल के नाम पर लोहा एकत्र कर रही है, पहले उसे गंगाजल प्रोजेक्ट में किए घपले का हिसाब किताब देश को देना चाहिए।

निजी समारोह में आगरा आए आदित्य ने कहा कि मध्यप्रदेश में बदलाव की लहर है। वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। दिल्ली में लोग कांग्रेस के विकास के साथ हैं। पांचों प्रदेशों के चुनाव प्रचार में मोदी इन राज्यों में सरकार आने का दावा कर रहे हैं, इनका हाल उत्ताराखंड व कर्नाटक जैसा होगा। उन्होंने मोदी को अभिमानी बताते हुए कहा कि उनके भाषण मजमा लगाने वाले लोगों जैसे हैं।

प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंचने दे रही है। बुंदेलखंड के लिए केंद्र ने जो पैकेज दिया, उसमें भारी घपला किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रदेश में खाद्य सुरक्षा बिल तत्काल लागू करने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा लोकसभा चुनावों में एक बार फिर यूपीए सरकार बनाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षद सुनील जैन उनके साथ थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर