विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Violence After Namaz : तनाव भरा जुमा, प्रयागराज में पथराव-आगजनी, देवबंद में नमाज के बाद बवाल काट रही भीड़ पर लाठीचार्ज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 10 Jun 2022 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2022 07:15 PM (IST)

Violence After Namaz Of Juma प्रयागराज में पुराने इलाके अटाला में जुमे की नमाज के बाद से ही मुस्लिम पक्ष ...और पढ़ें

Namaz Of Juma Was Peaceful : कानपुर में तो सब शांति
Namaz Of Juma Was Peaceful : कानपुर में तो सब शांति

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर में तीन जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव को लेकर हाई अलर्ट पर रही पुलिस के कारण वहां पर जुमे की नमाज शांति से हो गई। इसके विपरीत प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद पथराव तथा आगजनी की गई। वहां पर तनाव के बीच पुलिस मुस्तैद है जबकि सहारनपुर में नमाज के बाद विरोध में जुलूस निकाला गया और लोगों ने प्रदर्शन भी किया। मुरादाबाद में भी माहौल में तनाव होने से पहले ही मामला नियंत्रण में कर लिया गया।

कानपुर में बीती तीन जून को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव तथा हिंसा के बाद आज पुलिस सभी जिलों में बेहद मुस्तैद थी। पुलिस की चौकसी से कानपुर में नमाज शांति से हुई। बीते शुक्रवार को नमाज के बाद हुए उपद्रव को देखते हुए शहर भर की मस्जिदों के बाहर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी चौकसी रही। यहां पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ लगातार गश्त कर रहे पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहीं पर भी भीड़ जुटने नहीं दी। नमाज के दौरान और उसके खत्म होने के बाद उपद्रव प्रभावित इलाके में ड्रोन से साथ लगी टीमों ने गलियों के साथ छतों पर होने वाली हलचल पर निगाह रखी गई।

पुलिस बल की मौजूदगी में यतीमखाना की नानपारा मस्जिद, तलाक महल की मोहम्मदी मस्जिद, नई सड़क की बक्सू प्यादा मस्जिद, लकड़मंडी की दिलदार खां, सलार बक्श मस्जिद, गम्मू खां हाता में बुखारी मस्जिद, जाजमऊ के अर्शफाबाद मस्जिद, दादा मियां मजार, कर्नलगंज के दिलदार खान, बड़ी ईदगाह बाबूपुरवा, मछरिया की जामा मस्जिद, उस्मानपुर स्थित मस्जिद, आउटर के बिल्हौर स्थित साही मस्जिद, मदारी मस्जिद, महाराजपुर के सरसौल स्थित मस्जिद में अंदर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा हुई। पुलिस की कड़ी चौकसी के चलते नमाज खत्म होने के बाद लोग शांति से घरों को लौट गए।

प्रयागराज में पथराव तथा आगजनी : शहर के पुराने इलाके अटाला में जुमे की नमाज के बाद से ही मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे कई लोगों को चोटें आईं। यहां पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस के पीएसी के साथ और आरएएफ को लगाना पड़ा। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हो पाई। यहां पर आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान और बाइक में आग लगाने के साथ ही पीएसी के ट्रक में भी आग लगाने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। यहां पर भीड़ की अराजकता कायम है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए रबर की गोलियां दागींं। रुक -रुक कर जारी पथराव के कारण आईजी व डीएम के साथ एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद डीएम ने लाठी चार्ज का आदेश दे दिया।

सहारनपुर में नमाज के बाद विरोध जुलूस में नारेबाजी, देवबंद में पुलिस ने किया लाठीचार्जः सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद भारत बंद की अफवाह को लेकर पश्‍च‍िमी उप्र में अलर्ट के बीच सहारनपुर में आधा घंटा के ल‍िए स्‍थ‍ित‍ि बेकाबू हो गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी की बात कहते हुए सहारनपुर में मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवक जुमे की नमाज के बाद अचानक सड़कों पर आ गए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे।

कुछ ने जबरन दुकानें बंद कराने का भी प्रयास क‍िया, ज‍िस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई युवकों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले सुबह से ही पुलिस अफसर सड़कों पर रहे। मेरठ-सहारनपुर समेत आस-पास के जिलों की महत्वपूर्ण मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मेरठ में मुस्‍ल‍िम बाहुल्‍य घंटाघर की दुकानें बंद रहीं। वहीं, आसपास के ज‍िलों में नमाज के बाद पुल‍िस-प्रशासन के लोगों को ज्ञापन सौंपकर पैगंबर मोहम्‍मद के ख‍िलाफ बदजुबानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

लाठीचार्ज, हिरासत में कई युवकः सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर का कहना है क‍ि बगैर अनुमत‍ि के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर द‍िया। पुल‍िस ने समय रहते भीड़ को त‍ितर-ब‍ितर कर द‍िया। न‍ियमव‍िरूद्ध प्रदर्शन करने वालों के ख‍िलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।