अमेठी में मंदिर के पुजारी की हत्या, माहौल तनावपूर्ण
लंबी समय की छुट्टी के बाद देश लौटे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में आज सुबह एक पुजारी की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से वहां के माहौल में काफी तनाव है। पुलिस की टीमें मौके पर हैं।
लखनऊ। लंबी समय की छुट्टी के बाद देश लौटे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में आज सुबह एक पुजारी की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से वहां के माहौल में काफी तनाव है। पुलिस की टीमें मौके पर हैं।
अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गुन्नौर मोड़ पर हनुमान मंदिर के पुजारी की आज तड़के हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि पुजारी की हत्या लूट के विरोध में की गई है। पुजारी की धारदार हथियार से हत्याकर उनके शव को मंदिर की चौखट पर फेंका गया है। इस हत्या से क्षेत्र में काफी तनाव है। थाना की फोर्स के साथ जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है।