Move to Jagran APP

UP: सीतापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, क्षत-विक्षत हो गया चेहरा

Murder in Sitapur सीतापुर के हरगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर मातिनपुर का मामला है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या चेहरे पर मारी गोली। घटना में क्षत-विक्षत हो गया चेहरा। पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच पड़ताल।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 09:34 AM (IST)
UP: सीतापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, क्षत-विक्षत हो गया चेहरा
Murder in Sitapur: सीतापुर के हरगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर मातिनपुर का मामला है।

सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार की रात बाइक से घर लौट रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीण निकले तो पर घटना की जानकारी हो सकी। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। घटनास्थल के आसपास खेत हैं।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला हरगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर मातिनपुर का है। यहां के निवासी संतोष सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि संतोष शुक्रवार को दिन में 11 बजे किसी काम से पड़ोस के गांव हरदासपुर गए थे। वह बाइक से थे। देर रात तक संतोष वापस नहीं आए तो परिवारजन ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। रात नौ बजे के करीब संतोष की आखिरी बार परिवारजन से बात हुई। उन्होंने फोन पर बताया कि वह एक-दो घंटे बाद घर लौट आएंगे। देर रात तक वह वापस नहीं आए। इस बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मातिनपुर और हरदासपुर के बीच कच्चे रास्ते पर संतोष का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवारजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सीओ सदर अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी। परिवारजन के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह व्यवहार से भी काफी मिलनसार थे। संतोष को किसने गोली मारी, यह बड़ा सवाल है।

क्या कहती है पुलिस ?

सीओ सदर अभिषेक कुमार ने बताया गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

क्षत-विक्षत हो गया चेहरा

संतोष सिंह के चेहरे पर गोली मारी गई है। घटना से ऐसा लगता है कि उसकी हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। गोली लगने से पूरा चेहरा क्षत विक्षत हो गया है। जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां आसपास खेत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.