लखनऊ में हजरतगंज से मुंशीपुलिया तक नगर निगम लगाएगा मेट्रो रूट पर रोड लाइटें
लखनऊ नगर निगम में 14वें वित्त आयोग से 122.50 करोड़ के कार्यों को मिली मंजूरी। लखनऊ मेट्रो के लिए रूट पर लगेंगी लाइटें।
लखनऊ, जेएनएन। मेट्रो रूट पर अब सूर्यास्त होते ही सड़कें अंधेरे में नहीं डूबेंगी। शाम और रात में भी सड़कें रोशन रहेंगी। नगर निगम हजरतगंज से मुंशीपुलिया तक मेट्रो रूट की सड़कों पर लाइट लगाएगा। नगर निगम ने 14वें वित्त आयोग से मिली राशि से एक करोड़ रुपये मेट्रो रूट की रोड लाइटों को लगाने को मंजूरी दी है।
14वें वित्त आयोग की राशि से होने वाले विकास कार्यों के विवाद का बुधवार देर शाम पटाक्षेप हो गया। अब विभिन्न निगम योजनाओं के साथ 122.50 करोड़ से विकास कार्य कराएगा। इससे सड़क, नाली और नाला निर्माण भी होंगे। हालांकि जिन पार्षदों के वार्ड में कम बजट गया है, वह नाराज भी दिख रहे हैं। अब उन्हें सूची के सार्वजनिक होने का इंतजार है।
इन कार्यों को भी मिली मंजूरी
- 1.25 करोड़ से कूड़ा निस्तारण के लिए ब्लैक होल मशीन खरीदी जाएंगी।
- बैकुंठ धाम, गुल्लाला घाट और आलमबाग शवदाह गृह में एक-एक हरित शवदाह गृह बनेंगे, जिस पर 1.20 करोड़ खर्च होंगे।
- कैसरबाग के नवीन मार्केट का जीर्णोद्धार होगा। इस पर एक करोड़ खर्च होगा।
- दस करोड़ से नगर निगम सीमा में अविकसित और अद्र्धविकसित पार्कों को संवारा जाएगा।
- गौशाला कान्हा उपवन का निर्माण होगा। इसके लिए ढ़ाई करोड़ खर्च होगा।
- गोमती नदी में प्रवाहित होने वाले नालों पर जाली लगाकर फाइटो रेमेडियेशन का कार्य होगा, जिससे नदी में गंदगी नहीं जाएगी।
- एक करोड़ से नगर निगम तालाबों को संवारेगा।
- आलमबाग के केसरी खेड़ा में एक करोड़ से पार्किंग बनेगी।
- नगर निगम में शामिल हुए 88 गांवों में ग्राम समाज की जमीनों को सुरक्षित करने के लिए फेन्सिंग की जाएगी।
- मिशन कायाकल्प की तहत प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों में पेयजल, लाइट, फर्नीचर और शौचालय का इंतजाम होगा। इस पर करीब दो करोड़ खर्च होंगे।
- पेपर मिल कॉलोनी में एम ब्लाक के पीछे 50 लाख की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण होगा।
- आशियाना के कथा पार्क में दो करोड़ से कल्याण मंडप बनेगा, जिसमे दुकानें भी बनाई जाएंगी।
- ऐशबाग में राधा कृष्ण मंदिर के बगल में क्रियाघर के निकट सामुदायिक केंद्र का 62 लाख से निर्माण होगा
- 4.95 करोड़ से नौ नए नलकूप लगाए जाएंगे और 4.92 करोड़ से बारह नलकूपों की रीबोङ्क्षरग होगी।
- 1.75 करोड़ से पार्कों में वर्षा जलसंचयन के संयंत्र लगाए जाएंगे।